Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi MP Lumbaram Chaudhary demands railways should run special trains for convenience of migrants in summer
{"_id":"67cef4e265d9a536330a60ab","slug":"mp-lumbaram-choudhary-demands-in-lok-sabha-that-the-railways-should-run-special-trains-for-the-convenience-of-migrants-in-summer-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2712889-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सांसद लुंबाराम चौधरी की मांग, गर्मियों में प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाए स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सांसद लुंबाराम चौधरी की मांग, गर्मियों में प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाए स्पेशल ट्रेनें
जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में गर्मियों में प्रवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनें संचालित करवाने की मांग की। इसके साथ ही इस दौरान सिरोही जिला मुख्यालय को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने सहित कई ट्रेनों के नियमित करवाने का भी आग्रह किया गया।
लोकसभा में सांसद चौधरी का कहना था कि उनके संसदीय क्षेत्र जालौर-सिरोही के करीब सात लाख प्रवासी दक्षिण भारत में रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। गर्मियों का दौर शुरू हो गया है तथा आगामी दिनों में गर्मियों की छुट्टियां होने के दौरान ये लोग अपने घर आते हैं। ट्रेनों की कमी के चलते इन लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बेंगलूरु से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी, हैदराबाद से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी, कोयम्बटूर से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी, चेन्नइ से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी, कोयम्बतूर-भगत की कोठी स्पेशल 06181/82 वाया जालोर समदड़ी भीलड़ी रेल को पुनः शुरू करवाकर इसे नियमित करवाने की मांग की है।
इन मांगों की ओर भी किया ध्यान आकर्षित
लोकसभा में चौधरी ने सिरोही जिला मुख्यालय को पिंडवाड़ा और बागरा होते हुए नई रेलवे लाइन को जोड़ने की मांग की। इसी प्रकार बाड़मेर-यश्वंतपुर एसी एक्सप्रेस 14805/14806 को नियमित संचालित करवाने तथा इसमें साधारण कोच जोड़ने की मांग की। इसके साथ ही जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस का भीलड़ी तक विस्तार करवाने, सालासर एक्सप्रेस 22421/22422 तथा भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस 15623/15624 को गांधीधाम वाया समदड़ी-भीलड़ी तक विस्तार करवाने का आग्रह किया। इस दौरान चेन्नई अहमदाबाद 22919/22920 का विस्तार हिसार (वाया समदड़ी भीलड़ी) तक करवाने और नवजीवन एक्सप्रेस 12655/12656 का विस्तार जोधपुर (वाया समदड़ी भीलड़ी) तक करवाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।