फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Pratapgarh: SC Seeks Rajasthan Report on Forest Ranger’s Death, Calls for Strict Action Against Illegal Mining

प्रतापगढ़: फॉरेस्ट रेंजर की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगी रिपोर्ट, अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 23 Sep 2026 07:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने राजस्थान सरकार से अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और अवैध खनन से जुड़े मामलों में निवारक निरोध जैसे सख्त कदमों पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन
Pratapgarh: SC Seeks Rajasthan Report on Forest Ranger’s Death, Calls for Strict Action Against Illegal Mining
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले में फॉरेस्ट रेंजर की डंपर से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। शीर्ष अदालत के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य में जारी अवैध खनन और इससे जुड़े संगठित अपराधों पर गहरी चिंता प्रकट की है। पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि ऐसे गंभीर और संगठित अपराधों के मामलों में राज्य सरकार को निवारक निरोध जैसी बेहद सख्त कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार करना चाहिए, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हो सकें।

विज्ञापन


अवैध खनन से ज़ुड़ा संगठित अपराध का ताना-बाना
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अवैध खनन की गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि अवैध खनन के साथ संगठित अपराध का ताना-बाना जुड़ चुका है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि वह फॉरेस्ट रेंजर की मौत के मामले में अब तक की गई पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करे। इसके साथ ही पीठ ने कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए केवल सामान्य कानूनी प्रक्रियाएं काफी नहीं हैं, बल्कि निवारक निरोध जैसे कड़े विकल्पों का इस्तेमाल भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टोंक में पंचायत चुनाव का बिगुल: कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में निकली लॉटरी, बदला दावेदारों का गणित
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पूरा मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले स्थित छोटी सादड़ी क्षेत्र का है। 21 सितंबर की देर रात फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वे तुरंत कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास तालाब के आसपास जेसीबी मशीन से कथित तौर पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत ने अवैध खनन कार्य को रोकने का प्रयास किया था। उन्होंने मिट्टी परिवहन में लगे डंपर को रुकने का इशारा किया और उसे रोकने की कोशिश की लेकिन बेकाबू डंपर ने उनकी मोटर साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। डंपर चालक अधिकारी को बाइक सहित काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे फॉरेस्ट रेंजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed