फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   90-Foot Well Rescue: Four Trapped in Jaipur’s Kukas, Civil Defence Team Saves All

एक को बचाने में फंसते चले गए चार लोग?: कूकस में 90 फीट गहरे कुएं का खौफनाक मंजर, जानिए कैसे बची जान

Wed, 23 Sep 2026 08:27 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 23 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

जयपुर के कूकस में 90 फीट गहरे सूखे कुएं में महिला-पुरुष के गिरने के बाद बचाने उतरे दो युवक भी फंस गए। सिविल डिफेंस टीम ने क्रेन से चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
90-Foot Well Rescue: Four Trapped in Jaipur’s Kukas, Civil Defence Team Saves All
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूकस क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सूखे और कच्चे कुएं में एक महिला और पुरुष के गिरने के बाद उन्हें बचाने उतरे दो स्थानीय युवक भी उसी कुएं में फंस गए। देखते ही देखते करीब 90 फीट गहरे कुएं में चार लोग जिंदगी और मौत के बीच फंस गए। कच्ची दीवारों और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। आखिरकार सिविल डिफेंस की डिजास्टर क्विक रेस्पॉन्स टीम (DQRT) ने क्रेन और रस्सियों की मदद से चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

पहले दो गिरे, बचाने पहुंचे दो युवक भी फंसे

नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक अमित शर्मा के मुताबिक, कूकस गांव से दोपहर में कंट्रोल रूम को कुएं में लोगों के गिरने की सूचना मिली। करीब 90 फीट गहरे सूखे कुएं में एक महिला और पुरुष गिर गए थे।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर दो स्थानीय युवक उनकी मदद के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन कुएं की दीवारें सीधी और कच्ची होने के कारण नीचे पहुंचने के बाद दोनों युवक भी बाहर नहीं निकल सके। कुछ ही देर में चारों लोग कुएं की गहराई में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त

कच्ची दीवारें और 90 फीट गहराई बनी चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की DQRT टीम मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुएं की कच्ची दीवारें थीं। किसी भी तरह की ज्यादा हलचल से मिट्टी धंसने का खतरा था। ऐसे में टीम ने बेहद सावधानी से रेस्क्यू की रणनीति तैयार की।

क्रेन से एक-एक कर बाहर निकाले चारों

टीम ने मौके पर क्रेन मंगवाई। सुरक्षा बेल्ट और रस्सियों की मदद से रेस्क्यूकर्मी कुएं में उतरे और एक-एक कर चारों लोगों को ऊपर निकालना शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सभी चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कुएं से निकाले गए महिला और पुरुष की हालत गंभीर बताई गई। मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों स्थानीय युवकों को भी चोटें आईं, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई गई।

छह स्वयंसेवकों ने संभाला मोर्चा

रेस्क्यू ऑपरेशन का सुपरविजन जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा की ओर से किया गया। एडीएम साउथ के मार्गदर्शन में उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed