फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Chief administrator of Brahmakumari Institute Rajyogini Dadi Ratanmohini passed away

Sirohi: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का निधन, राज्यपाल व सीएम भजनलाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Tue, 08 Apr 2025 07:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 07:09 PM IST
Chief administrator of Brahmakumari Institute Rajyogini Dadi Ratanmohini passed away
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1:20 बजे अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं। उनका पार्थिव शरीर माउंट आबू स्थित शांतिवन मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उनका अंतिम संस्कार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। दादी के निधन से ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के देश-विदेश में फैले सेवाकेंद्रों और अनुयायियों में शोक की लहर है। मुख्यालय में अखंड योग-साधना का क्रम जारी है।

संस्थान को दी चिरस्मरणीय सेवाएं
चार वर्ष पूर्व दादी हृदयमोहिनी के निधन के बाद राजयोगिनी रतनमोहिनी संस्थान की मुख्य प्रशासिका बनी थीं। वे पिछले चार दशक से ब्रह्माकुमारीज़ के युवा प्रभाग की अध्यक्षा थीं। उनके नेतृत्व में 2006 में निकाली गई स्वर्णिम भारत युवा पदयात्रा लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी। वर्ष 2014 में गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। दादी रतनमोहिनी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में ब्रह्माकुमारीज से जुड़कर अपना पूरा जीवन समाजसेवा और अध्यात्म को समर्पित कर दिया। उनकी दिनचर्या 101 वर्ष की उम्र में भी ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3:30 बजे शुरू होती थी। राजयोग ध्यान उनका अभिन्न हिस्सा था।

आध्यात्मिक जीवन का प्रेरणास्त्रोत
25 मार्च 1925 को सिंध (अब पाकिस्तान) के हैदराबाद शहर में जन्मीं दादी का मूल नाम लक्ष्मी था। वे बचपन से ही भक्तिभाव से ओतप्रोत थीं और ईश्वर साधना में रुचि रखती थीं। वर्ष 1937 में ब्रह्माकुमारी संस्थान की स्थापना के समय से वे इससे जुड़ी रहीं। 1969 में ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने तक वे उनके साथ साए की तरह रहीं।

प्रशिक्षण प्रोग्राम की प्रमुख
वर्ष 1996 में संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बेटियों को विधिवत ब्रह्माकुमारी बनाने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई, जिसकी जिम्मेदारी तत्कालीन मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि ने दादी रतनमोहिनी को सौंपी। तब से बहनों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का कार्य उन्हीं के निर्देशन में होता रहा। उनके नेतृत्व में 6000 से अधिक सेवाकेंद्रों की स्थापना हुई और स्वर्णिम भारत युवा पदयात्रा के माध्यम से 30,000 किमी की यात्रा कर 1.25 करोड़ से अधिक लोगों तक शांति, प्रेम, एकता, अध्यात्म और व्यसनमुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

पढ़ें: उदयपुर में पवनपुत्र आरती में उमड़ा भक्तिभाव, हनुमान जन्मोत्सव में गूंजे राम नाम के जयकारे    

ऐतिहासिक यात्राओं की सूत्रधार
1985 में उनके नेतृत्व में भारत एकता युवा पदयात्रा निकाली गई थी, जिसमें 12,550 किमी की दूरी तय की गई। इसकी शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने की थी। कन्याकुमारी से दिल्ली तक की 3,300 किमी की यह यात्रा सबसे लंबी थी। उन्होंने कुल 70,000 किमी से अधिक की 13 मेगा पैदल यात्राओं का नेतृत्व किया। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्हें सम्मानित किया गया।

संस्थान की वरिष्ठ बहनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
दादी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके मोहिनी दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी, बीके संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, बीके करुणा भाई, जयपुर सबजोन की निदेशिका बीके सुषमा दीदी, बीके शारदा दीदी और बीके मनोरमा दीदी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर योग और ध्यान के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट... गृहस्थी जल गई, घर में होना था मुंडन संस्कार और भोज

08 Apr 2025

VIDEO : आईडीसीए वीमेंस नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ मुकाबला

08 Apr 2025

VIDEO : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित

08 Apr 2025

VIDEO : होटल के कमरे में युवक-युवती ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर; पूछताछ में जुटी पुलिस

08 Apr 2025

VIDEO : श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मुस्लिम पक्ष को ये डर

08 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित

08 Apr 2025

VIDEO : शिमला में महिलाओं के लिए विशेष टैक्सी सेवा शुरू, महापौर सुरेंद्र चौहान ने दिखाई झंडी

08 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में बजट व हाउस की बैठक खत्म, कांग्रेस पार्षदों की एक न चली

08 Apr 2025

VIDEO : नए बीज कानून के विरोध में अंबाला में दूसरे दिन भी दुकानें बंद कर विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

08 Apr 2025

Punjab News: सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी पर कसा तंज बोले व्यक्ति की पहचान उसकी संगति से होती है

08 Apr 2025

VIDEO : अस्पताल में नर्स की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप- हंगामा

08 Apr 2025

VIDEO : हरियाणा बीज विधेयक 2025 का बीकेयू ने किया समर्थन, कुरुक्षेत्र में चढ़ूनी बोले...

08 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ में माधव सम्मेलन केंद्र के लोकार्पण के बारे में सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ प्रबंधक डॉ राजीव वार्ष्णेय ने दी जानकारी

08 Apr 2025

VIDEO : शून्य ड्रॉप आउट और शत प्रतिशत दाखिले के लिए कैथल जिले ने शुरू की अनूठी पहल

08 Apr 2025

VIDEO : नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ रेवाड़ी में पहुंची साइकिल यात्रा

08 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में लावारिस बैग मिलने से मची खलबली, पुलिस पहुंची तो सच आ गया सामने

08 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में भाजपा विधायक के गांव में लाखों की चोरी

08 Apr 2025

VIDEO : अपर्णा यादव बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संसद में पारित हुआ वक्फ बिल, अब सबको मानना पड़ेगा कानून

08 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ में बीएसएफ चंडीगढ़ और यूपी पुलिस के बीच हुआ हैंडबॉल मैच

08 Apr 2025

VIDEO : सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर अभा क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

08 Apr 2025

VIDEO : सहारनपुर में लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली,कर्मी की मौत, छह लाख लूटकर फरार

08 Apr 2025

VIDEO : हमीरपुर में जागरुकता रैली निकाल किया पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

VIDEO : लखनऊ में लविवि के मालवीय हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

08 Apr 2025

VIDEO : सिंदोहन देवी मंदिर में माता के चरण दर्शन को उमड़ा भक्तों का रेला, छह माह में एक बार होते हैं दर्शन

08 Apr 2025

VIDEO : अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप के दूसरे दिन एसएसबी और राजस्थान के बीच हुआ मुकाबला

08 Apr 2025

Alwar News: फैक्ट्री मालिक से चाकू की नोंक पर लूटे 3.83 लाख, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन, दिनदहाड़े किया हमल

08 Apr 2025

VIDEO : उन्नाव में युवती की चाकू से गोदकर हत्या, सूखी नहर में फेंका गया शव, नहीं हो सकी है शिनाख्त

08 Apr 2025

VIDEO : भूतपूर्व सैनिकों के लिए सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन

VIDEO : बार के 111 वर्ष के गरिमामयी इतिहास को बनाए रखने के प्रयास किए जाएं : न्यायमूर्ति थपलियाल

08 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के केशव सेवा धाम में माधव सम्मेलन केंद्र का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया लोकार्पण, रिपोर्टर नगेश शर्मा की रिपोर्ट

08 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed