फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Karni Sena protest at Mandana Toll Plaza, allegations of illegal recovery and misbehavior

Kota: मंडाना टोल प्लाजा पर करणी सेना का प्रदर्शन, अवैध वसूली-बदसलूकी के आरोप; टोल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

Sun, 20 Jul 2025 06:39 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 06:39 PM IST
Kota News: Karni Sena protest at Mandana Toll Plaza, allegations of illegal recovery and misbehavior
राजस्थान के कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर रविवार को करणी सेना ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने टोल कर्मचारियों पर अवैध वसूली, वाहन चालकों से अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। करणी सेना का कहना है कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में बसे ग्रामीणों से भी जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि नियमों के मुताबिक इन्हें छूट मिलनी चाहिए।
 
करणी सेना के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष अभिनव सिंह हाड़ा ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला तनावपूर्ण होते देख प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया, जिसमें नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी और मंडाना थाने के थानाधिकारी अजय शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Alwar News: सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत; दो गंभीर घायल
 
टोल स्टाफ पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप
करणी सेना का आरोप है कि जब स्थानीय वाहन चालक टोल देने से इनकार करते हैं या नियमों का हवाला देते हैं, तो टोलकर्मी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और कई बार मारपीट तक की नौबत आ जाती है। संगठन ने दावा किया कि ऐसे कई मामलों की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों से मिली, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। करणी सेना ने प्रशासन से मांग की है कि इस टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल मुक्त किया जाए और टोलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
 
टोल प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मंडाना टोल के मैनेजर मोहन बैसला ने करणी सेना के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों के लिए मासिक पास की व्यवस्था की गई है और पांच पंचायतों को पूर्णतः निशुल्क टोल की सुविधा दी गई है। बैसला ने यह भी कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता बिना टोल दिए वाहनों को पास कराने की मांग कर रहे थे, जो कि एनएचएआई के नियमों के तहत संभव नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई गाड़ियां टोल प्लाजा से बिना भुगतान के निकल जाती हैं, जिससे एनएचएआई को राजस्व में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Hanumangarh News: नो-पार्किंग और नियम उल्लंघन पर चला यातायात पुलिस का डंडा, 52 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त
 
पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत
मंडाना थाना प्रभारी अजय शर्मा ने जानकारी दी कि करणी सेना की ओर से प्रदर्शन की सूचना पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी गई थी। इसके मद्देनज़र करीब 50-60 कार्यकर्ताओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों करणी सेना और टोल प्रबंधन से बातचीत की, और साझा समझौते के जरिए मामला शांत करवाया गया। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में कोई ठोस शिकायत सामने आती है, तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जगरांव में सीएम मान का पुतला फूंका

VIDEO: विकास कार्यों का हाल देखिए...हवा में लटके-लटके ही पुल की बढ़ गई 71.13 करोड़ लागत

20 Jul 2025

VIDEO: त्रिपुरा के राज्यपाल बोले- बदली-बदली नजर आ रही अयोध्या, राम मंदिर का स्वर्ण मंडित स्वरूप अद्भुत

20 Jul 2025

Mandi: पंडोह में जिला मंडी कबड्डी संघ के चुनाव सम्पन्न, सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए नए पदाधिकारी

20 Jul 2025

अंबाला: मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

20 Jul 2025
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो, 20 संदिग्ध घरों की तलाशी

पैरामेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन के प्रधान बने रमेश कुमार

विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक शुरू, शाम को होगा कार्यकारिणी का चुनाव

20 Jul 2025

Lucknow: रोटेरियन प्रभास जायसवाल बने रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष

20 Jul 2025

कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लगा मारपीट का आरोप, हंगामा

20 Jul 2025

Jodhpur News: श्रीराम को लेकर टिप्पणी पर शेखावत का पटलवार, बोले- गहलोत और उनकी पार्टी के विचार अलग-अलग क्यों?

20 Jul 2025

Meerut: सीएम बोले- कांवड़ यात्रा को नहीं होने देंगे बदनाम

20 Jul 2025

मुस्लिम लोगों ने किया कांवड़ियों का जोरदार स्वागत, बछरायूं में बरसाए फूल...बांटे फल

20 Jul 2025

Una: चिंतपूर्णी मंदिर में मेले से पहले जेठे रविवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब, दर्शनों को लगी लंबी-लंबी लाइनें

20 Jul 2025

झज्जर: कुलाना चौक पर ट्रक ने शिक्षक को कुचला, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव

गुरुहरसहाए में आप के जिला प्रधान के घर के बाहर से वर्कर की बाइक चोरी

गुरुहरसहाए की लायंस क्लब ने शुरू की पौधे लगाने की मुहिम

Dhar: कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का आगाज, मांडू में जुटे सभी विधायक, राहुल गांधी वर्चुअली होंगे शामिल

20 Jul 2025

Sirmour: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को एसपी करेंगे सम्मानित

20 Jul 2025

VIDEO: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार, बलरामऊ गांव के पास पकड़े गए बदमाश

20 Jul 2025

गुरुहरसहाए में किसान जत्थेबंदियों ने दिया थाना समक्ष धरना

निजी बैंक मुलाजिमों ने 20 किसानों से मारी पांच करोड़ की ठगी

मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

20 Jul 2025

Barmer News: बाड़मेर में जमकर हुई बारिश, शहर की सड़कें बनी पानी का दरिया, गर्मी से राहत

20 Jul 2025

Meerut: पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम को शोभित यूनिवर्सिटी में जाने से रोका, गाड़ी में बैठे फोन घुमाते रहे सोम

20 Jul 2025

बेअदबी पर बन रहे कानून का दुरुपयोग न हो- ढडरियांवाले

बलिया के मैदानी इलाकों में पानी घुसा, वीडियो में देखें लोगों की जद्दोजहद

20 Jul 2025

Lucknow : पुलिस ने युवक का 21 हजार रुपये का किया चालान, बहन के जेलर होने की धमकी देता रहा, वाहन सीज

20 Jul 2025

चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट आंखों के सामने टूटी दुकानें

20 Jul 2025

Meerut: सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

20 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed