फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: 215 feet tall Ravana will be burnt in Kota world record will be made in National Dussehra Fair

Rajasthan News: कोटा में 215 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, राष्ट्रीय दशहरा मेले में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Mon, 15 Sep 2025 07:06 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 07:06 PM IST
Rajasthan News: 215 feet tall Ravana will be burnt in Kota world record will be made in National Dussehra Fair
राजस्थान के कोटा जिले में इस बार राष्ट्रीय दशहरा मेला दुनिया भर का ध्यान खींचने वाला है। यहां 215 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा। दशहरे के दिन दशहरा मैदान में इस रावण का रिमोट से दहन किया जाएगा। यह न केवल आकार और तकनीक के लिहाज से अद्वितीय होगा, बल्कि रावण दहन की परंपरा को एक नया आयाम भी देगा।
 
अंबाला के कलाकार की चार महीने की मेहनत
इस विशाल रावण को बनाने का जिम्मा हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा गांव के तेजेंद्र चौहान और उनकी टीम ने उठाया है। बीते चार महीनों से वे कोटा में पसीना बहा रहे हैं। तेजेंद्र चौहान का कहना है कि यह पुतला सिर्फ आकार में बड़ा नहीं, बल्कि संदेश में भी प्रेरणादायक है। रावण जितना ऊंचा है, उतनी ही हिम्मत की मिसाल भी है। यह उन लोगों के लिए उदाहरण है जो कठिनाइयों से हार मान जाते हैं।
 
विरासत नहीं, जुनून से मिली पहचान
अधिकांश जगहों पर रावण के पुतले बनाने का काम पीढ़ियों से होता आया है, लेकिन तेजेंद्र की कहानी अलग है। न तो उनके परिवार में यह परंपरा रही, न ही उन्होंने इस काम की कोई औपचारिक ट्रेनिंग ली। पिता अमीसिंह चौहान की सलाह पर उन्होंने रामलीला मंचन और रावण निर्माण शुरू किया। धीरे-धीरे यह उनकी पहचान और जुनून बन गया। आज वह दुनिया के सबसे ऊंचे रावण निर्माता के रूप में रिकॉर्ड दर्ज कराने जा रहे हैं।
 
तकनीक और सुरक्षा का अनूठा प्रयोग
तेजेंद्र चौहान ने बताया कि इस बार रावण दहन पूरी तरह तकनीकी और आधुनिक तरीके से होगा। पुतले में 20 पॉइंट सेट किए गए हैं। रिमोट का पहला बटन दबाने पर रावण के मुकुट में धमाका होगा, इसके बाद चेहरे, तलवार और धड़ में अलग-अलग विस्फोट होंगे। हर बार के धमाके के साथ आतिशबाजी का नजारा भी दिखेगा। मुकुट को एलईडी कलर लाइट से सजाया गया है, जो रात में आकर्षण का केंद्र बनेगा।
 
भव्यता में झलकेगी कला और मेहनत
215 फीट ऊंचे इस पुतले को तैयार करने में करीब 10 टन स्टील और 1500 बांस (24 फीट लंबे) लगाए गए हैं। रावण की पोशाक वेलवेट कपड़े से बनाई जा रही है, जिसमें लगभग 4000 मीटर कपड़े का इस्तेमाल हो रहा है। उसका विशाल सिर फाइबर ग्लास से बना है, जिसकी ऊंचाई ही करीब 25 फीट है। पुतले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए हर हिस्से पर विशेष ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: हरिद्वार से मौत ने किया पीछा! सड़क हादसे में सात लोग मरे फिर नदी में 7 डूबे;रूह कंपाने वाला सिलसिला
 
अब तक कई शहरों में छोड़ चुके हैं छाप
यह पहला मौका है जब तेजेंद्र चौहान कोटा में रावण का पुतला बना रहे हैं। 2017 तक वे अंबाला में काम करते रहे। इसके बाद 2018 में पंचकूला, 2019 में चंडीगढ़, फिर देहरादून और दिल्ली में भी उन्होंने रावण के पुतले बनाए। अब तक वह 210 फीट तक का पुतला बना चुके हैं, लेकिन इस बार 215 फीट का रावण उनके करियर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्माण होगा।
 
नया रिकॉर्ड बनने की ओर कोटा
दशहरे के दिन जब यह रावण दहन होगा, तो कोटा का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा बल्कि तकनीकी और सांस्कृतिक दृष्टि से भी मिसाल कायम करेगा। मेले में उमड़ने वाली भीड़ के लिए यह नजारा अविस्मरणीय साबित होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सात दिन में एक ही गांव की चार पीढ़ियां खत्म, हादसों की कड़ी ने कंपा दिया फूलिया कला गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में NBRI परिसर में CSIR स्टार्टअप-2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में दक्षिता गुप्ता ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में अश्वी सिंह ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में श्रेयांश सिंह ने दी प्रस्तुति

15 Sep 2025

लखनऊ में NBRI परिसर में CSIR स्टार्टअप-2025 कॉन्क्लेव में आए लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

15 Sep 2025
विज्ञापन

Barmer News: सरकारी ड्राइवर को थप्पड़ मारने पर चोहटन डीएसपी पर गिरी गाज, एएसपी करेंगे मामले की जांच

15 Sep 2025

प्राथमिक कन्या विद्यालय में दो कमरों में चल रही 75 बच्चों की कक्षाएं

15 Sep 2025
विज्ञापन

मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे काशी, दिशा की बैठक की कर रहे अध्यक्षता

15 Sep 2025

फिजियोथिरेपी में असाध्य और जटिल रोगों को दूर करने की प्राकृतिक क्षमता

15 Sep 2025

भौतिक चिकित्सा से दूर हो सकता है जन्मजात विकलांगता, डॉ. वेद राजपूत से विशेष बातचीत

15 Sep 2025

भौतिक चिकित्सा में असाध्य और जटिल रोगों को दूर करने की प्राकृतिक क्षमता

15 Sep 2025

फरीदाबाद एनआईटी: पार्क में नगर निगम लगाएगा ओपन जिम, स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

15 Sep 2025

CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा में पुलिस की पाठशाला, NDPS और साइबर अपराधों की त्रुटिरहित विवेचना पर जोर

15 Sep 2025

फतेहाबाद: एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

15 Sep 2025

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए आस्था से जुड़ा जिउतिया पर्व, VIDEO

15 Sep 2025

Jodhpur News: बारिश के बाद बनाड़ रोड की खस्ता हालत पर भड़के लोग, सारण नगर पुलिया पर शुरू किया धरना आंदोलन

15 Sep 2025

मंडी: फैंसी ड्रेस और सोलो डांस में डीएवी के नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

15 Sep 2025

Champawat: एंजिल्स ने जीती अंडर-10 फुटबाल ट्राफी

15 Sep 2025

बिजनौर में गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा प्रदर्शन, डीएफओ कार्यालय में भर दी भेड़ें

15 Sep 2025

लखनऊ में 16-17 सितंबर को 100 से अधिक कंपनियों में 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

15 Sep 2025

यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेला गया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड का मैच

15 Sep 2025

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

15 Sep 2025

लखनऊ में आदर्श समाज पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

15 Sep 2025

Barmer News: एक साल की दोस्ती के बाद मिलने आई थी फेसबुक दोस्त, सरकारी टीचर ने मौत के घाट उतारा

15 Sep 2025

शटर का ताला तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान से तिजोरी उठा ले गए चोर

15 Sep 2025

रौतापुर गांव में स्कूल परिसर से निकाली गई बिजली की लाइन, हादसे का खतरा

15 Sep 2025

श्री नंदादेवी राजजात...नंदकेशरी से फल्दिया गांव के लिए रवाना हुआ अध्ययन यात्रा दल

15 Sep 2025

कुल्लू: अखाड़ा बाजार के आपदा प्रभावित डीसी से मिले, बोले- भूस्खलन रोकने के उपाय किए जाए

15 Sep 2025

सीतापुर में बिजली गिरने से कई घरों में विद्युत उपकरण जले

15 Sep 2025

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग फैकल्टी का टूटा ताला, फाइल गायब कर प्रिंसिपल की जांच प्रभावित करने की आशंका

15 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed