{"_id":"67af0dd3ae7e398466064ddc","slug":"abha-tricolor-rally-was-organized-by-vidyarthi-parishad-tricolor-rally-was-organized-in-the-memory-of-the-martyrs-of-pulwama-attack-on-14th-february-karauli-news-c-1-1-noi1387-2626444-2025-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karauli: पुलवामा हमले में शहीदों की याद में तिरंगा रैली, ABVP ने राजकीय कन्या महाविद्यालय तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: पुलवामा हमले में शहीदों की याद में तिरंगा रैली, ABVP ने राजकीय कन्या महाविद्यालय तक निकाला मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: करौली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:03 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में राजकीय कन्या महाविद्यालय से तिरंगा रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय में एक गोष्ठी से हुई, जिसके बाद रैली निकाली गई।
रैली पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन होते हुए हाई स्कूल में समाप्त हुई। पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। एबीवीपी संयोजक योगेंद्र डागुर ने बताया कि शहीदों की याद में 151 फीट लंबे तिरंगे के साथ रैली का आयोजन किया गया। हाईस्कूल में शहीद जवानों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री हेमंत शर्मा, जिला संयोजक योगेंद्र डागुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु राजपूत महोली, विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ, विधायक प्रतिनिधि विश्वेद्र सिंह, समाजसेवी बबलू शुक्ला सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।