{"_id":"6874cf71403399e2340f30bc","slug":"electric-train-disrupted-due-to-waterlogging-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3165866-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: बारिश बनी आफत, जलभराव से लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेलमार्ग अवरुद्ध, ये ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: बारिश बनी आफत, जलभराव से लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेलमार्ग अवरुद्ध, ये ट्रेनें प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:49 PM IST
Link Copied
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल मार्ग पर अत्यधिक वर्षा के कारण जलभराव हो गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते दो ट्रेनों को मारवाड़ जंक्शन पर आंशिक रूप से रद्द किया गया है, पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि तीन ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पाली मारवाड़ और बोमाड़ड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण ट्रेनों का संचालन अवरुद्ध हो गया है, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ है।
गाड़ी संख्या 16312, तिरुवनंतपुरम उत्तर - श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 12.07.2025 को तिरुवनंतपुरम उत्तर से प्रस्थान हुई, वह परिवर्तित मार्ग अजमेर–फुलेरा–मेड़ता रोड बायपास–बीकानेर होकर संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 20475, बीकानेर–मिरज रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को बीकानेर से प्रस्थान हुई, वह परिवर्तित मार्ग लूनी–समदड़ी–भीलड़ी–पाटन–महेसाणा होकर चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 14707, लालगढ़–दादर रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को लालगढ़ से प्रस्थान हुई, वह भी परिवर्तित मार्ग लूनी–समदड़ी–भीलड़ी–पाटन–महेसाणा होकर संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 19223, साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को साबरमती से रवाना हुई, वह परिवर्तित मार्ग पालनपुर–भीलड़ी–समदड़ी–लूनी होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 14802, इंदौर–जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को इंदौर से प्रस्थान हुई, वह परिवर्तित मार्ग अजमेर–फुलेरा–मेड़ता रोड–जोधपुर होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम–जैसलमेर रेलसेवा, जो दिनांक 13.07.2025 को काठगोदाम से रवाना हुई, वह भी अजमेर–फुलेरा–मेड़ता रोड–जोधपुर होकर चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर–साबरमती रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को जोधपुर से रवाना हुई, पाली मारवाड़ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पाली मारवाड़–साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14822, साबरमती–जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14.07.2025 को साबरमती से प्रस्थान हुई, मारवाड़ जंक्शन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़–जोधपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 20496, हड़पसर–जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 13.07.2025 को हड़पसर से रवाना हुई, मारवाड़ जंक्शन तक ही चलेगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़–जोधपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 11090, पुणे–भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक रेलसेवा, जो दिनांक 13.07.2025 को पुणे से रवाना हुई, मारवाड़ जंक्शन तक ही चलेगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़–भगत की कोठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।