Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Doctors went on strike across the district over the Kolkata doctor rape and murder case
{"_id":"66c0737694c8316d1e0163e0","slug":"jalore-doctors-strike-across-the-district-over-the-case-of-rape-and-murder-of-a-female-doctor-in-kolkata-doctors-boycotted-work-and-stopped-opd-services-for-24-hours-doctors-took-out-a-rally-in-bhinmal-and-demonstrated-their-anger-jalore-news-c-1-1-noi1335-2003923-2024-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore: जिलेभर में डॉक्टरों की हड़ताल, 24 घंटे का किया कार्य बहिष्कार, भीनमाल में डॉक्टरों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: जिलेभर में डॉक्टरों की हड़ताल, 24 घंटे का किया कार्य बहिष्कार, भीनमाल में डॉक्टरों ने निकाली रैली
कोलकाता में रेजीडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में देश भर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। राजस्थान के जालौर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के डॉक्टरों ने शनिवार को देशव्यापी आह्नवान पर कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश प्रकट किया। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले के विरोध में आज डॉक्टरों ने सुबह 6:00 बजे से 24 घंटे तक के लिए कार्य का बहिष्कार कर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए घटना के दोषियों विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। भीनमाल उपखंड मुख्यालय पर सुबह 6:00 बजे से कल सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटे तक हड़ताल की गई, जिसमें आंबेडकर सर्किल पर सरकारी एवं निजी अस्पतालों के डॉक्टर ने एकत्रित होकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया, जिसमें कोलकाता में हुई घटना के अपराधियों के विरुद्ध कड़ी की मांग की गई।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहित विभिन्न मेडिकल डॉक्टर एसोसिएशन चिकित्सा संगठनों द्वारा रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित विभिन्न चिकित्सा संगठनों के डॉक्टर ने धरने को संबोधित करते हुए कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की निंदा की। साथ दोषियों को सख्त से सख्त कड़ी सजा दिलाने व डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर मांग की गई। इसके अलावा तीन दिन पूर्व जालौर जिले के भीनमाल शहर में हुई निजी अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना को लेकर भी आक्रोश प्रकट करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके पश्चात सभी डॉक्टरों ने एकत्रित होकर कोलकाता घटना और भीनमाल में हुई निजी चिकित्सक के साथ घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान बड़ी संख्या में निजी एवं सरकारी अस्पताल के चिकित्सक नर्सिंगकर्मी सहित चिकित्सा संस्थानों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।