Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Car Hits Two Bikers, One Dies While Being Taken to Hospital; Another Seriously Injured
{"_id":"6a9a49c1468891023001c188","slug":"jalore-car-hits-two-youths-on-a-bike-one-dead-the-other-critically-injured-jalore-news-c-1-1-noi1335-4685245-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौर: बाइक सवार दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौर: बाइक सवार दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:07 PM IST
Link Copied
जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में पहाड़पुरा के पास शुक्रवार को एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
हादसा उस समय हुआ, जब कार ने मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मालनाथ की ढाणी, जालौर निवासी जबरनाथ पुत्र लुभानाथ (25) और श्रीराम कॉलोनी के पीछे रहने वाले दिलीप नाथ पुत्र मालनाथ (18) घायल हुए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट पूरण सिंह और ईएमटी गौतम कुमार गर्ग भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल जालौर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों को आगे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जबरनाथ की हालत अचानक बिगड़ गई और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जबरनाथ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरे घायल दिलीप नाथ का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बिशनगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।