फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Forced to Withdraw Nomination Independent Woman Candidate Rushes to Returning Officer Demanding Cancellation

राजस्थान: 'दबाव में नामांकन वापस कराया', दौड़ती हुई आरओ के पास पहुंची प्रत्याशी; बोलीं- रद्द करें प्रक्रिया

Sat, 05 Sep 2026 02:43 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

जालोर नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड 35 की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम कुमारी ने नामांकन वापस लेने के बाद प्रक्रिया रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर उनका नामांकन वापस करवाया गया।

विज्ञापन
Forced to Withdraw Nomination Independent Woman Candidate Rushes to Returning Officer Demanding Cancellation
दौड़ती हुई नामांकन रद्द कराने पहुंचीं महिला प्रत्याशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालोर नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को वार्ड 35 से जुड़ा मामला चर्चा में रहा। निर्दलीय प्रत्याशी नीलम कुमारी दोपहर करीब 2 बजे अपने पति अशोक कुमार के साथ नामांकन वापस लेने निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं। नामांकन वापस लेने के बाद करीब 2:55 बजे नीलम कुमारी दौड़ते हुए रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार के पास पहुंचीं और अपना नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


महिला ने नाम वापसी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया
नीलम कुमारी ने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाकर नामांकन वापस करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने महिलाओं को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाओं को आगे आने से रोका जा रहा है। हालांकि, रिटर्निंग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एक बार प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद उसे दोबारा बहाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


पहले भी चुने जा चुके हैं पार्षद
नीलम कुमारी के ससुर सांवला सांखला भी पूर्व में वार्ड 35 से निर्दलीय पार्षद रह चुके हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में अब कुल 174 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 40 और आरएलपी के 2 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा 92 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: निकाय चुनाव में ओवैसी-बेनीवाल की जुगलबंदी से सियासी हलचल, क्या कांग्रेस के वोट बैंक में लगेगी सेंध?

शुक्रवार को जारी हुए चुनाव चिन्ह
शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा चुके हैं, चिन्ह मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भी मतदाताओं से घर-घर जाकर मेल-मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed