{"_id":"671491e0d08b2bda4f0e2b88","slug":"jagmohan-meena-bjp-candidate-assembly-by-election-dausa-dausa-news-c-1-1-noi1350-2234020-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa By-election: 'दौसा से बीजेपी का टिकट मेरे अपने प्रयासों से मिला, पार्टी की जीत पक्की'; बोले जगमोहन मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa By-election: 'दौसा से बीजेपी का टिकट मेरे अपने प्रयासों से मिला, पार्टी की जीत पक्की'; बोले जगमोहन मीणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 06:52 PM IST
दौसा विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जगमोहन मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जगमोहन मीणा डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के छोटे भाई हैं। जगमोहन ने कहा कि यह टिकट उन्हें अपने प्रयासों से मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जाति के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए राजनीति करेंगे।
पार्टी के प्रति जताया आभार
15 साल के लंबे अंतराल के बाद, भाजपा ने जगमोहन मीणा को दौसा से अपना उम्मीदवार बनाकर टिकट का वनवास खत्म किया है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। जगमोहन मीणा ने कहा कि मानवता ही मेरा पहला धर्म है।
मंत्री पद के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के मंत्री पद के इस्तीफे के सवाल पर जगमोहन मीणा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला था। उन्होंने बताया कि मंत्री ने जनता के प्रति आहत होकर यह निर्णय लिया और वह अभी सोच रहे हैं कि आगे क्या करना है।
टिकट मिलने का कारण
जगमोहन मीणा ने कहा कि उनके टिकट में जनरल और रिजर्व कैटिगरी का कोई मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। भैरों सिंह शेखावत और ललित किशोर चतुर्वेदी जैसे नेताओं के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि दौसा विधानसभा से भाजपा की जीत निश्चित है।
कांग्रेस पर कसा तंज
जगमोहन मीणा ने कांग्रेस पर तंज कसा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने रिजर्वेशन के नाम पर लोगों को बहका दिया था, जिसके चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने में काफी लंबा सर्वे हुआ था और पार्टी ने कई स्तरों पर मंथन के बाद उन पर विश्वास जताया। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए, जगमोहन मीणा ने कहा कि पार्टी में टिकट मांगने वालों की लाइन हमेशा रहती है। उन्होंने बताया कि वह 2014 से भाजपा के टिकट के लिए प्रयासरत थे।
‘गलती होना मानव स्वभाव है’
हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा प्रधानाध्यापकों के तबादलों के संबंध में जगमोहन मीणा ने कहा कि सरकार के काम बड़े होते हैं और गलती होना मानव स्वभाव है। उन्होंने कहा कि इसे सुधारना मानव की बड़ी बात है। जगमोहन मीणा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एक विरोधी दल है, जो हमेशा किसी न किसी आरोप लगाती रहती है। उन्होंने डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिबद्धता को सराहा और कहा कि उन्होंने किसी के दबाव में आकर टिकट की पैरवी नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।