फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Theft Burglars Break Window to Steal Rs 21 Lakh Worth of Cash and Jewelry from House

दौसा में खिड़की तोड़कर मकान में घुसे चोर: 21 लाख की चोरी, 20 लाख के जेवर और एक लाख कैश लेकर फरार

Tue, 06 Oct 2026 12:59 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर करीब 21 लाख रुपये की चोरी कर ली। परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे, इसी दौरान बदमाश कमरे में घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद ले गए।

विज्ञापन
Dausa Theft Burglars Break Window to Steal Rs 21 Lakh Worth of Cash and Jewelry from House
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित कैलाई गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 21 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी तथा बक्सों में रखे 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


आंगन में सो रहा था परिवार, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर
पुलिस के अनुसार, यह चोरी कैलाई निवासी हंसराज गुर्जर के मकान में हुई। बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की खिड़की तोड़कर चुपचाप अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे कीमती जेवरात तथा कैश समेट लिया।
विज्ञापन


चोरी के बाद कमरे और खेतों में सामान बिखेरा
चोरों ने वारदात के दौरान कमरे और पास के खेतों में सामान बिखेर दिया। इसके साथ ही चोरों ने अपने भागने के रास्ते में कोई रुकावट न आए, इसके लिए पास के खेतों में मवेशियों के बचाव के लिए की गई तारबंदी को भी काट दिया। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे और कमरे में पहुंचे तो टूटी खिड़की, खुली अलमारी और बिखरा हुआ सामान देखकर उन्हें चोरी का पता चला। परिजनों ने तत्काल सिकंदरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान: पुलिस को मिलेंगे दस हजार नए कांस्टेबल, डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया पूरा प्लान

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। दौसा से बुलाई गई एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए राजमार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। गांव में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने, बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed