Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bikaner News
›
Bikaner News: Devisingh Bhati angry over the posting of IPS, announced a dharna outside the assembly
{"_id":"67a0a73ebff0954853094d45","slug":"bikaner-devi-singh-bhati-raised-questions-on-the-long-posting-of-police-officer-said-the-government-is-not-listening-to-the-elected-public-representatives-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2588591-2025-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग को लेकर नाराज हुए देवीसिंह भाटी, विधानसभा के बाहर धरने का ऐलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग को लेकर नाराज हुए देवीसिंह भाटी, विधानसभा के बाहर धरने का ऐलान किया
हाल ही में हुए आईपीएस तबादलों में बीकानेर के एक पुलिस अधिकारी को दोबारा से बीकानेर में ही पोस्टिंग दिए जाने से नाराज पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 6 फरवरी से राजस्थान विधानसभा भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है।
उन्होंने लंबे समय से बीकानेर में जमे एक पुलिस अधिकारी को फिर से बीकानेर में पोस्टिंग दिए को लेकर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रही है और पुलिस प्रशासन को राजनीति से प्रभावित किया जा रहा है।
उन्होंने खासतौर पर आईपीएस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान की नियुक्ति को निशाने पर लिया है, जो विभिन्न पदों पर बरसों से बीकानेर में ही जमे हुए हैं। सरकार ने अब शिवरान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पुलिस अधीक्षक बना दिया है, जिससे भाटी खासे नाराज हैं।
पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और वर्तमान में श्रीकोलायत विधायक उनके पौत्र अंशुमान सिंह भाटी ने इस संबंध में कई बार चुनाव आयोग, राज्य सरकार और पुलिस विभाग से शिकायतें कीं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि एसपी रैंक के इस अधिकारी की नियुक्ति नियमों के खिलाफ है, क्योंकि किसी भी राजपत्रित अधिकारी को तीन वर्षों से अधिक एक ही जिले में पदस्थापित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद शिवरान को लंबे समय तक बीकानेर में बनाए रखा गया।
भाटी का कहना है कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो मैं विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बहरहाल भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा प्रकरण को लेकर फजीहत झेलने के बाद अब भाजपा के ही पूर्व नहर मंत्री और कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी के विधानसभा के सामने धरने पर बैठने के ऐलान से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।