{"_id":"6aa93caf3d7e325e2d06bb40","slug":"police-have-made-a-major-disclosure-in-the-case-of-the-tragic-accident-near-kali-mori-in-aravali-vihar-police-station-area-alwar-news-c-1-1-noi1339-4726588-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलवर ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा: एक्सीडेंट नहीं, रंजिश में की गई थी हत्या; तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा: एक्सीडेंट नहीं, रंजिश में की गई थी हत्या; तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काली मोरी-मोती नगर में शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर सड़क दुर्घटना नजर आ रहे मामले को पुलिस ने अब हत्या के प्रकरण में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों दोस्तों की मौत महज एक्सीडेंट नहीं थी, बल्कि आपसी रंजिश के चलते उनकी हत्या किए जाने के साक्ष्य सामने आए हैं।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अमित, तन्मय और महेश नाम के तीन बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज
पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, मृतकों के परिजनों के बयान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अहम माना जा रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि तीनों युवकों की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि रंजिश के चलते की गई वारदात का परिणाम थी।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
सचिन और सागर अभी गिरफ्त से बाहर
मामले में सचिन और सागर सहित अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
परिजनों ने हादसा मानने से किया था इनकार
तीन दोस्तों की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश था। परिवार की ओर से इसे हादसा नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताए जाने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। अब पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के पीछे की पूरी कहानी और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।