अलवर के ग्राम तोलार में घर की जमीन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति बन गई। घायल अजय ने आरोप लगाया कि उसके भाई संजय और आरती ने लाठी-डंडों से हमला किया। अजय के अनुसार, मारपीट में तीन माह की गर्भवती महिला मनीषा और उसकी सास भी घायल हुई हैं।
पीड़ित अजय का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले की जांच की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट में घायल लोगों को अलवर अस्पताल लाया गया।
ये भी पढ़ें- उदयपुर में महिला की मौत पर बवाल: 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ा साहू समाज; दी ये बड़ी चेतावनी
वहीं, मामले को लेकर सदर थाना पुलिस से जानकारी ली गई। पुलिस ने बताया कि थाने में इस घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, यदि पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दी जाती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े का मामला सामने आया है।