Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Rajasthan NEET student gang-raped in Alwar four brutes kidnapped her and committed brutality
{"_id":"68130f8db8ea0de94b0eb769","slug":"gang-rape-of-a-coaching-student-police-filed-a-report-but-no-one-said-anything-alwar-news-c-1-1-noi1339-2896335-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में नीट की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बनाए अश्लील वीडियो, चार दरिंदों ने अपहरण कर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में नीट की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बनाए अश्लील वीडियो, चार दरिंदों ने अपहरण कर की हैवानियत
अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार लड़के छात्रा को टेंपो में अगुआ करके ले गए और तीन घंटे तक उसके साथ हैवानियत की। बाद में उसे सिटी हॉस्पिटल के पास छोड़कर भाग गए। बदमाशो ने गैंगरेप के वीडियो और फोटो भी बनाए हैं।पुलिस ने टेंपो चालक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ दिनेश मीणा ने बताया कि भिवाड़ी निवासी पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि उनकी बेटी अलवर में नीट की कोचिंग कर रही है। उसके साथ उनका बेटा भी रहता है। बेटी कोचिंग जाने के लिए अग्रसेन सर्किल से टेंपो में बैठी थी। चालक उसे अग्रसेन पुलिया पार करने की बजाय नीचे मदरसा की तरफ ले गया। मदरसा के पास टेंपो में चार लोग और बैठ गए या जान बूझकर बैठा लिए गए। इसके बाद बदमाश इस छात्रा को सुनसान जगह पर एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से छात्रा से दुष्कर्म किया।
बदमाश देर शाम को दाउदपुर रोड पर सिटी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए। बदमाशों ने गैंगरेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। टेंपो के पीछे कागज पर 3777 नंबर लिखा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि छात्र के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस में रिपोर्ट रात को दर्ज हो गई थी। लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस सबसे पहले चालक को ढूंढ रही है, ताकि पूरी घटना सामने आ सके। मामले में एनईबी थाने के एसएचओ दिनेश मीणा भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।