Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   kekri diwali angaron ki holi banned firecrackers prohibitory orders fire safety control room

केकड़ी: क्या में कायम रहेगी पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकने की परंपरा? पुलिस की चेतावनी, 4 दिन निषेधाज्ञा लागू

Fri, 06 Nov 2026 09:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 09:42 PM IST
kekri diwali angaron ki holi banned firecrackers prohibitory orders fire safety control room

केकड़ी में दीपावली और घास भैरू की सवारी के दौरान एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने की परंपरा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रतिबंधित गंगा-जमुना और सीता-गीता पटाखों की बिक्री की खबरों के बीच पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे केकड़ी उपखंड क्षेत्र में चार दिन के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगरपालिका ने 24 घंटे का अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

केकड़ी में हर साल दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान बैल पूजन व घास भैरू की सवारी के मौके पर पटाखेबाजी का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ लोग जलते हुए पटाखे एक-दूसरे पर फेंकते हैं। इस खतरनाक परंपरा को स्थानीय स्तर पर 'अंगारों की होली' भी कहा जाता है। इस बार भी प्रतिबंधित गंगा-जमुना और सीता-गीता नाम के पटाखों की बिक्री होने की बात सामने आई है। ऐसे में त्योहार के दौरान फिर वैसी ही पटाखेबाजी होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पटाखे जलाकर एक-दूसरे पर फेंकने और उपद्रव करने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही सख्ती के संकेत दिए हैं। इस संबंध में केकड़ी शहर थाने में आयोजित सीएलजी और शांति समिति की बैठक में भी चर्चा हुई थी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने शहर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि बैल पूजन और घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में पटाखे फेंककर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में डीएसपी मनोज कुमार गुप्ता और थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर थानाधिकारी चौधरी ने लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।

चार दिन तक पूरे उपखंड क्षेत्र में निषेधाज्ञा

दीपावली पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केकड़ी के पूरे उपखंड क्षेत्र में 8 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि त्योहार के दौरान विस्फोटक पटाखों के दुरुपयोग से सामाजिक सौहार्द और शांति भंग होने की आशंका है।
इसी को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। इसके तहत तेज आवाज वाले पटाखों, रॉकेट, गंगा-जमुना, सीता-गीता, सुतली बम, चिड़िया बम और हवाई जहाज जैसे पटाखों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इन पटाखों को एक-दूसरे पर फेंकने या चलाने पर भी पूरी तरह पाबंदी होगी।

आदेशों का प्रचार-प्रसार कराने के लिए नगरपालिका केकड़ी के अधिशासी अधिकारी, पंचायत समिति के विकास अधिकारी और केकड़ी शहर व सदर थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर आदेश की प्रतियां चस्पा कराने के साथ ध्वनि प्रसारण यंत्रों के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष

दीपावली पर आगजनी की आशंका को देखते हुए नगरपालिका केकड़ी ने अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। राकेश पारीक को इसका प्रभारी बनाया गया है। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9214976082 पर संपर्क किया जा सकता है।

अग्नि दुर्घटना होने पर नागरिक आपातकालीन नंबर 01467-220002 पर सूचना दे सकते हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए दो दमकल वाहनों की व्यवस्था की गई है। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दमकल व्यवस्था में मोइनुद्दीन शेख, पांच महिला कर्मचारियों, दमकल चालक कैलाशचंद्र बुनकर, मनीष कटारिया और छह अन्य सदस्यों की टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम: व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर जारी रहेगा वन-वे ट्रैफिक, जानें कब तक लागू रहेगी मौजूदा व्यवस्था

06 Nov 2026

बिलासपुर: धनतेरस पर झंडूता, बरठीं और सुन्हाणी के बाजारों में भीड़

06 Nov 2026

गैरसैंण: आरएसएस के पूर्व प्रचारक मनोज नेगी ने पेश की भाजपा से प्रत्याशी बनने की दावेदारी

06 Nov 2026

फरीदकोट जेल में दिवाली पर कैदियों के हाथों से तैयार सामान बना आकर्षण का केंद्र

हमीरपुर के बिझड़ी में तीन जगह चोरी, 50 लाख के गहने ले उड़े चोर; 20 दिन बाद होनी है बेटी की शादी

विज्ञापन

सतना: जिला अस्पताल की डस्टबिन में मिला नवजात का भ्रूण, नकाबपोश महिला कैमरे में कैद; डीएनए जांच से होगा खुलासा

06 Nov 2026

तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो रंगीन मिठाई नष्ट करवाई, नकली पनीर पकड़ा

विज्ञापन

जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर टैक्सी और खड़े थ्री-व्हीलर में टक्कर, कई सवारियां घायल

06 Nov 2026

पट्टी अस्पताल में एक करोड़ का गबन, आरोप लगते ही क्लर्क लापता

गोंडा: डीएम के आश्वासन पर पांचवें दिन खत्म हुआ दुसाध समाज का धरना

06 Nov 2026

अलीगढ़ में वूलन कपड़ों की दुकान में लगी आग

06 Nov 2026

दीपावली पर बाजारों में जमकर बरसी धनवर्षा, 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान

06 Nov 2026

17 दिसंबर को रामपुर में मनाया जाएगा पेंशनर्स दिवस, मासिक बैठक में तैयारियों पर चर्चा

06 Nov 2026

गोंडा: लोहे की कढ़ाही से 10,842 महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषण

06 Nov 2026

अयोध्या: टेढ़ीबाजार से लागू किया गया रूट डायवर्जन

06 Nov 2026

ईडी की रेड पर मोगा में गरमाई सियासत

VIDEO: हलवा देखते ही खिल उठे बच्चों के चेहरे, चाव से खाया मीठा नाश्ता

06 Nov 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने 8.50 लाख के गहने

06 Nov 2026

श्रीनगर गढ़वाल: मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने कंपनी अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

06 Nov 2026

ग्रेटर नोएडा: पति के निधन के बाद फूलों की बिक्री बनी सहारा, अकेले जिंदगी की जिम्मेदारी उठा रहीं कुसुम

06 Nov 2026

अब न बिकेगी, न बनेगी और न पी जाएगी शराब: शराबबंदी के लिए एकजुट हुआ गांव, डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

06 Nov 2026

फरीदाबाद: कबाड़ गोदाम में बिजली पैनल गिरने से एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप

06 Nov 2026

नोएडा: धनतेरस पर सेक्टर 27 की मार्केट में खरीदारी करते लोग

06 Nov 2026

त्योहारों के मद्देनजर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की विशेष चेकिंग

VIDEO: दीपावली की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

06 Nov 2026

सिरमौर: बोलेरो कैंपर हादसे में एक की मौत, छह घायल मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे

06 Nov 2026

मोगा में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटीं, सीसीटीवी में कैद वारदात

Video: धनतेरस-दीपावली पर लखनऊ के बाजारों में कड़ा पहरा

06 Nov 2026

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, रामपुर में लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान

06 Nov 2026

ऊना: कड्ड स्कूल में चुनाव साक्षरता क्लब ने करवाई निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

06 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed