Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Farmers distressed by power crisis protest Sit-in outside Lalru XEN office warning of highway blockade.
{"_id":"6a8e7b9dcc9d5533b40c08b1","slug":"video-farmers-distressed-by-power-crisis-protest-sit-in-outside-lalru-xen-office-warning-of-highway-blockade-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से परेशान किसानों का लालड़ू एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से परेशान किसानों का लालड़ू एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने बुधवार को बिजली विभाग के लालड़ू एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया। यह प्रदर्शन कृषि मोटरों के लिए अपर्याप्त बिजली आपूर्ति और लंबे पावर कट के विरोध में किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें एक घंटे के भीतर पूरी नहीं हुईं, तो वे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर देंगे।
धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला उप प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर ने की। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिजली की कमी से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल सहित अन्य फसलों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। लंबे समय तक बिजली कटौती होने से खेतों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को अपनी फसलों के नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने मांग की कि कृषि मोटरों को पर्याप्त बिजली दी जाए। साथ ही, बिजली कटौती की अवधि को कम किया जाए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।