{"_id":"6a9dd260236e9b239d067b4c","slug":"national-nutrition-week-in-mohali-focus-on-malnutrition-and-anemia-mohali-news-c-71-1-mli1018-146697-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, कुपोषण और एनीमिया पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, कुपोषण और एनीमिया पर जोर
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 से 7 सितंबर) के तहत मोहाली स्वास्थ्य विभाग बच्चों में कुपोषण और एनीमिया रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इन समस्याओं की रोकथाम के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।
सिविल सर्जन संगीता जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा ने पौष्टिक भोजन के साथ समय पर टीकाकरण को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद मां का दूध बच्चे के लिए सबसे बेहतर आहार है। जिला परिवार कल्याण अधिकारी तमन्ना सिंगल ने गर्भावस्था से ही पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के साथ आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां लेने को कहा। विभाग ने परिवारों से पोषण संबंधी भ्रम दूर कर वैज्ञानिक जानकारी अपनाने का आग्रह किया। छह महीने तक मां का दूध और उसके बाद पूरक आहार शुरू करने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संतुलित भोजन को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।