फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MSP is the farmers' right; if demands are met, the protest will end tomorrow itself

Mohali News: किसान आंदोलन के 6वें दिन बढ़ा जमावड़ा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर यातायात प्रभावित, राकेश टिकैत ने दिया समर्थन बोले- एमएसपी किसानों का हक, मांगें मानी तो कल ही खत्म होगा धरना

Mon, 07 Sep 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
MSP is the farmers' right; if demands are met, the protest will end tomorrow itself
मोहाली। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर एक सितंबर से 32 किसान यूनियनों का पक्का मोर्चा रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद किसानों की मौजूदगी और बढ़ गई। धरना स्थल पर करीब 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और तीन हजार किसान मौजूद रहे। राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी किसानों का हक है। उन्होंने जोर दिया कि अगर सरकार किसानों की मांगें मान लेती है तो धरना कल ही खत्म हो सकता है। किसानों की ओर से सरकार के साथ बैठक के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में किसान यूनियन डकौंदा से बुट्टा सिंह और बुर्ज गिल, किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल, किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लखोवाल और किसान यूनियन कादियां के प्रधान हरमीत सिंह कादियां शामिल रहे। पंजाब सरकार की ओर से सेहत मंत्री बलबीर सिंह और कृषि मंत्री भी बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों की प्रमुख मांगें और बातचीत का रुख
राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार से किसानों की 13 मांगों पर गंभीरता से चर्चा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएसपी किसानों का अधिकार है और वे इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे। टिकैत ने कहा कि पहले पंजाब सरकार को किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए। इसके बाद पंजाब सरकार को केंद्र सरकार के साथ किसानों की मांगों पर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन


मोर्चे पर बढ़ती संख्या और यातायात पर असर
मोर्चे के छठे दिन कई अन्य किसान संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। किसान नेताओं के पहुंचने से आंदोलनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ने के कारण किसानों ने सड़क की दूसरी तरफ भी ट्रॉलियां खड़ी करना शुरू कर दिया है। इससे चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही है, जबकि एक दिन पहले प्रशासन से एक तरफ का रास्ता खुला रखने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed