Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Raju, an accused in the Manji Sahib firing incident, dies in custody; serious allegations leveled against the police
{"_id":"6ae9b9f5843e95dde00dfa60","slug":"video-raju-an-accused-in-the-manji-sahib-firing-incident-dies-in-custody-serious-allegations-leveled-against-the-police-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी राजू की हिरासत में मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी राजू की हिरासत में मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। फिरोजपुर जिले के गांव नूरपुर माछीवाड़ा निवासी राजू को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात राजू ने रक्तचाप कम होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से शुरुआती तौर पर मौत का कारण रक्तचाप कम होना बताया जा रहा है।
वहीं, विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, जगरांव के सीआईए स्टाफ में पूछताछ के बाद राजू की तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, हिरासत के दौरान उसकी तबीयत किन परिस्थितियों में खराब हुई और उसे समय पर किस तरह का उपचार उपलब्ध करवाया गया, इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजू की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर अस्पताल में मौत होने से मामला और गंभीर हो गया है।
परिवार के आरोपों और पुलिस के पक्ष की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और हिरासत के दौरान की परिस्थितियां इस मामले में अहम साबित होंगी। पहले से संवेदनशील गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड में आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।