{"_id":"6ada0c879f2db8fb0d09529e","slug":"video-major-action-by-food-safety-team-at-sweet-shops-in-jalandhar-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.25 क्विंटल बासी मिठाई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मिठाई की दुकानों पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.25 क्विंटल बासी मिठाई नष्ट
त्योहारों के सीजन को देखते हुए फूड सेफ्टी टीम ने नकोदर और शाहकोट में मिठाई की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। असिस्टेंट कमिश्नर फूड राजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारियों प्रभजोत कौर और रविनंदन गोयल ने दुकानों की जांच की।
जांच के दौरान शाहकोट की एम्प्लॉइज कॉलोनी स्थित एक दुकान पर करीब 1.25 क्विंटल बासी और पुरानी मिठाई मिली। अधिकारियों के अनुसार, इस मिठाई को दूध और चीनी मिलाकर दोबारा तैयार कर बेचने के लिए रखा गया था। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवा दिया और संबंधित दुकानदार का चालान जारी किया।
कार्रवाई के दौरान मिल्क केक, बर्फी और सोन पापड़ी सहित विभिन्न मिठाइयों के कुल 10 सैंपल लेकर जांच के लिए फूड एनालिस्ट लैब, खरड़ भेजे गए। इसके अलावा करीब 25 किलो रंगीन और संदिग्ध मिठाई भी मौके पर नष्ट करवाई गई।
फूड सेफ्टी टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, एक्सपायरी और संदिग्ध रंगों वाली मिठाइयां न बेचने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।