फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hockey extravaganza begins October 27; CM Mann to inaugurate

27 अक्टूबर से हॉकी का महाकुंभ, सीएम मान करेंगे उद्घाटन

Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:09 PM IST
Hockey extravaganza begins October 27; CM Mann to inaugurate
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच जल्द ही देखने को मिलेगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। 27 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। नितिन कोहली के अनुसार, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 3 नवंबर को कोई मैच नहीं होगा। इसके बाद 4 और 5 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 5 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की संभावना है। छह देशों की टीमें दिखाएंगी दम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने से इनकार कर दिया है। छह देशों की शीर्ष टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर हॉकी प्रेमियों में उत्साह है। जालंधर और मोहाली में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के जरिए दर्शकों को रोमांचक हॉकी देखने का अवसर मिलेगा। स्टेडियम की तैयारियों का लिया जायजा नितिन कोहली ने बताया कि जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी सुविधाओं और अन्य इंतजामों की समीक्षा की गई, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। दर्शकों की एंट्री और टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी आयोजकों के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है। पंजाब के लिए गौरव का अवसर नितिन कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। यह राज्य के खेल जगत के लिए गौरव की बात है। जालंधर और मोहाली इस बड़े आयोजन के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों की भागीदारी से टूर्नामेंट का उत्साह और बढ़ेगा। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: रबी की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को जागरूक कर रहे कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान, 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई की सलाह

22 Oct 2026

सोलन के ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेशभर की टीमें ले रही हिस्सा

22 Oct 2026

ऊना: बंगाणा में गेहूं के बीज खरीदने उमड़े किसान, कृषि विक्रय केंद्र पर पहले ही दिन लगी लंबी कतारें

22 Oct 2026

टोहाना के राजकीय कन्या स्कूल में दो शिक्षकों में विवाद

22 Oct 2026

यूपीईएस के 24वें दीक्षा समारोह, बोले सीएम-डिग्री और पैकेज से नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनेगी पहचान

22 Oct 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर 23 में 3 दिवसीय बिजली हड़ताल शुरू, आपूर्ति प्रभावित

22 Oct 2026

गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में 4 नवंबर से शुरू होगी धुलाई की सेवा

22 Oct 2026
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

22 Oct 2026

काशी के नमो घाट पर एयर शो का भव्य आगाज, सुरक्षा और उत्साह का संगम

22 Oct 2026

बदायूं: जिला अस्पताल के बाहर तीमारदार को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत

22 Oct 2026

आजम खां के बहाने मुस्लिम वोट? ओवैसी की दस्तक ने बढ़ाई सियासी चर्चा

22 Oct 2026

अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कई आरोपी गिरफ्तार

22 Oct 2026

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन का विशेष शिविर, चुने गए 30 होनहार खिलाड़ियों को मिली कोचिंग

22 Oct 2026

लुधियाना में 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की हत्या

22 Oct 2026

Shamli: कांधला के रामलीला मेले में दो पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज के बाद भिड़े लोग; वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

22 Oct 2026

टीचर के तबादले पर छात्रों का हंगामा, स्कूल पर जड़ा ताला

22 Oct 2026

कानपुर में हनुमंत विहार थाने के बाहर शव रखकर हंगामा, हमीरपुर रोड पर लगा लंबा जाम

22 Oct 2026

बरेली: मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमराई

22 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में मोबाइल टॉवर तक अवैध तरीके से डाली गई ढाई सौ मीटर विद्युत केबल

22 Oct 2026

काशी में आज पहली बार गंगा के ऊपर दिखेंगे राफेल, जगुआर और तेजस

22 Oct 2026

एयर शो देखने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, बोले- मोबाइल और टीवी पर देखा था विमान

22 Oct 2026

दिल्ली के बलजीत नगर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों-गलियों में बह रहा गंदा पानी

22 Oct 2026

VIDEO: मथुरा से बरेली जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल

22 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंच रहे देवी-देवता, ढोल-नगाड़ों से गूंजा ढालपुर

22 Oct 2026

एसपीयू मंडी के नए केंद्रीय छात्र संघ को मिले 10 टास्क, टीचिंग से रिसर्च तक सुधार पर रहेगा फोकस

22 Oct 2026

Video: हजरतगंज थाने के कमरे में श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली से पूछताछ

22 Oct 2026

Video: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन, अयोध्या से पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

Bijnor: रामलीला देखकर लौटी बहन ने भाई का शव फंदे पर लटका देखा, घर में अकेला रहता था 55 वर्षीय कलवा शर्मा; मौत से असमंजस में परिजन

22 Oct 2026

कुल्लू दशहरा के दूसरे दिन सुबह-सवेरे गूंजे ढोल-नगाड़े, अस्थाई शिविरों में शुरू हुई पूजा-अर्चना

22 Oct 2026

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026: ऊना में 31 अक्तूबर से होंगे कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को मिलेंगे 5 लाख रुपये

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed