{"_id":"6ada0411ad374d0dd60278d6","slug":"video-hockey-extravaganza-begins-october-27-cm-mann-to-inaugurate-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"27 अक्टूबर से हॉकी का महाकुंभ, सीएम मान करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अक्टूबर से हॉकी का महाकुंभ, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच जल्द ही देखने को मिलेगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। 27 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।
नितिन कोहली के अनुसार, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर में मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 3 नवंबर को कोई मैच नहीं होगा। इसके बाद 4 और 5 नवंबर को मोहाली में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 5 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की संभावना है।
छह देशों की टीमें दिखाएंगी दम
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने से इनकार कर दिया है। छह देशों की शीर्ष टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर हॉकी प्रेमियों में उत्साह है। जालंधर और मोहाली में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के जरिए दर्शकों को रोमांचक हॉकी देखने का अवसर मिलेगा।
स्टेडियम की तैयारियों का लिया जायजा
नितिन कोहली ने बताया कि जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी सुविधाओं और अन्य इंतजामों की समीक्षा की गई, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके।
उन्होंने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। दर्शकों की एंट्री और टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी आयोजकों के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।
पंजाब के लिए गौरव का अवसर
नितिन कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। यह राज्य के खेल जगत के लिए गौरव की बात है। जालंधर और मोहाली इस बड़े आयोजन के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों की भागीदारी से टूर्नामेंट का उत्साह और बढ़ेगा।
स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।