Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Dispute over delay in serving an omelette leads to an attack on a street vendor with swords and knives the following day
{"_id":"6ae1ebfb1415e015ad041aaa","slug":"video-dispute-over-delay-in-serving-an-omelette-leads-to-an-attack-on-a-street-vendor-with-swords-and-knives-the-following-day-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑमलेट में देरी पर विवाद, अगले दिन रेहड़ी संचालक पर खंडे-छुरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑमलेट में देरी पर विवाद, अगले दिन रेहड़ी संचालक पर खंडे-छुरों से हमला
जालंधर की गढ़ा स्थित लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक, एक दिन पहले ऑमलेट बनाने में देरी को लेकर ग्राहक के साथ उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि अगले दिन दो युवकों ने रास्ते में घेरकर उस पर खंडे और छुरों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाता है। घटना से एक दिन पहले एक ग्राहक ऑमलेट बनवाने आया था। काम अधिक होने के कारण देरी हुई तो उसने ग्राहक को पैसे वापस लेने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर ग्राहक गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवा दिया था। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन वह अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पीड़ित ने उनकी पहचान पंकू उर्फ पंकज और करण उर्फ खुरकी के रूप में बताई है। आरोप है कि दोनों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले भी उसके घर के आसपास घूम रहे थे और उसे अपनी जान का खतरा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।