फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ashok Mittal terms LPU violence a pre-planned conspiracy.

जालंधर: एलपीयू हिंसा को अशोक मित्तल ने बताया सुनियोजित साजिश, बोले- दुष्कर्म की घटना नहीं हुई

Wed, 30 Sep 2026 09:34 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:34 PM IST
Ashok Mittal terms LPU violence a pre-planned conspiracy.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और हिंसा को विश्वविद्यालय के मालिक एवं राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने बड़ी सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई और एक भ्रामक संदेश तथा फोन कॉल के जरिए विद्यार्थियों को भड़काकर माहौल खराब किया गया। मित्तल ने कहा कि दुष्कर्म का आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है तथा वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं कि ऐसी कोई घटना विश्वविद्यालय के अंदर नहीं हुई। उन्होंने बताया कि रेडिट पर आए एक भ्रामक संदेश के बाद टेलीफोन के जरिए छात्रों को उकसाया गया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। मित्तल ने कहा कि यह केवल एलपीयू के खिलाफ साजिश नहीं, बल्कि पंजाब के खिलाफ भी एक बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पंजाब की अर्थव्यवस्था, जालंधर और फगवाड़ा के व्यापारिक नेटवर्क को नुकसान पहुंचाना, कारोबारियों में भय पैदा करना और हिंदू-सिख एकता को चोट पहुंचाना हो सकता है। हालांकि राजनीतिक साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के वह इस संबंध में कोई आरोप नहीं लगाएंगे और सबूत मिलने पर ही इसे सार्वजनिक करेंगे। कैंपस में हुई तोड़फोड़ और लूटपाट पर दुख जताते हुए मित्तल ने कहा कि कुछ बाहरी उपद्रवी इसमें सीधे तौर पर शामिल थे और कुछ छात्र भी उनके साथ जाकर खड़े हो गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी छात्र की हिंसा, तोड़फोड़ या अन्य आपराधिक गतिविधि में भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाए जाने के सवाल पर मित्तल ने कहा कि वह कोई भी बड़ी बात पूरी जिम्मेदारी के साथ ही कहेंगे और ठोस सबूत मिलने से पहले इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। मामले में जनहित याचिका दाखिल होने और केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। चूंकि मामला अब अदालत के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए आगे क्या होना चाहिए और जांच किस दिशा में जाएगी, इसका फैसला अदालत ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडी: राकेश जम्वाल बोले- वोट चोरी होती तो हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में न होती, ज्ञानेश कुमार पर सवाल से पहले अपना फेलियर देखे कांग्रेस

30 Sep 2026

वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर टोल प्लाजा का विरोध

30 Sep 2026

कानपुर: मसवानपुर-पनकी रोड सड़क पर राहगीरों के लिए गड्ढे बने मुसीबत

30 Sep 2026

कानपुर: नवाबगंज के ख्योरा तिराहे पर दुकानों के सामने भरा सीवर का पानी

30 Sep 2026

कानपुर: एल्डिको काउंटी के सामने सड़क हुई जर्जर, गड्ढों और बजरी में अनियंत्रित हो रहे वाहन

30 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: हैलट के सामने सड़क पर हुए गड्ढे, मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक सड़क बदहाल

30 Sep 2026

कानपुर: दलहन अनुसंधान रोड पर बना डंपिंग यार्ड, 30 मीटर के क्षेत्रफल में फैला है कचरा

30 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: भोपालपुरवा में गंगा की बाढ़ के पानी से नाला चोक, कीचड़ में गायब हुआ नाला और फुटपाथ

30 Sep 2026

जालंधर: श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे अमित शाह, मंदिर प्रबंधन ने किया स्वागत

30 Sep 2026

ग्वालियर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव किया

30 Sep 2026

Video: मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 वर्षीय महिला से चेन लूट, स्कूटी सवार बदमाश फरार

30 Sep 2026

Video: चौरी-चौरा से शुरू हुई ‘जेन-जी कनेक्ट यात्रा’ लखनऊ पहुंची, युवाओं ने उठाईं 10 सूत्रीय मांगें

30 Sep 2026

सिरमौर: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह

30 Sep 2026

ऊना: भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

30 Sep 2026

टोहाना में सेवा संकल्प अभियान का 14वां दिन, पूर्व मंत्री बबली बोले - जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म

30 Sep 2026

तीन अक्टूबर को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

30 Sep 2026

कानपुर: प्रो. आनंद शुक्ला बोले- गणेश शंकर विद्यार्थी संग हसरत मोहानी को पढ़ना भी जरूरी

30 Sep 2026

कानपुर: चकेरी के शिवकटरा में इंटरलॉकिंग के लिए खोदी सड़क, अधूरा काम छोड़कर भूला विभाग

30 Sep 2026

कानपुर: द्वितीय काशी सिद्धनाथ मंदिर मार्ग पर सीवर के गंदे पानी से गुजरने को भक्त मजबूर

30 Sep 2026

Video: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

30 Sep 2026

Video: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मालिकाना हक की मांग, लखनऊ में योगी सेना का प्रदर्शन

30 Sep 2026

कानपुर: बाढ़ के संकट में आरएसएस बना सहारा, पांडु नदी क्षेत्र में भोजन-पानी का वितरण

30 Sep 2026

बिलासपुर में स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने संभाली सफाई की कमान, जल निकायों और हॉटस्पॉट की भी की सफाई

30 Sep 2026

एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टलों में चोरी का आरोप, युवक गिरफ्तार; 21,510 रुपये समेत लैपटॉप बरामद

पुलिस का भय जिंदा रखता है तो वह अच्छा है: सीओ ट्रैफिक, बोले- नियमों का पालन कर बचाएं जीवन

30 Sep 2026

हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग: हथियारों का जखीरा और तीन लाख कैश बरामद, चार गिरफ्तार

30 Sep 2026

ऐतिहासिक धारा-नौलों का पुरातन विधि से होगा पुनरुद्धार

30 Sep 2026

वीडियो: सतपाल सिंह रायजादा ने अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

30 Sep 2026

वीडियो: कुटलैहड़ के बीहड़ू-डोहक में खैर कटान पर भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो का हमला

30 Sep 2026

एसआरएन में रेडियोलॉजिस्ट ने फिर बंद की एमआरआई जांच

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed