{"_id":"6abcdd81dd7e82375304d4e4","slug":"video-video-bjp-leader-davinder-kumar-bhutto-slams-khair-tree-felling-in-kutlehars-bihadu-dohak-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ के बीहड़ू-डोहक में खैर कटान पर भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ के बीहड़ू-डोहक में खैर कटान पर भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो का हमला
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने निर्माणाधीन लठियाणी मंदली पुल को जोड़ने वाले बीहड़ू डोहक मार्ग पर कथित खैर कटान और पहाड़ी की खुदाई के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए सरकारी भूमि पर सीमित क्षेत्र में खुदाई की अनुमति थी, लेकिन मौके पर करीब 100 मीटर चौड़ाई और 500 मीटर लंबाई में पहाड़ी की खुदाई किए जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में खुदाई किसकी अनुमति और किसके इशारे पर हुई। पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने दावा किया कि खुदाई के दौरान करीब एक हजार खैर के पेड़ प्रभावित या काटे जाने की जानकारी सामने आ रही है और इन पेड़ों की लकड़ी कहां गई, इसका पता लगाया जाना चाहिए। हालांकि, उपलब्ध विभागीय रिपोर्टों में अभी करीब 30-31 स्थानों पर खैर के पेड़ों के जड़ सहित उखड़े होने और गड्ढे पाए जाने की बात दर्ज है तथा वास्तविक संख्या जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होने की बात कही गई है। भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बंगाणा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुए एक सप्ताह हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।