{"_id":"6adb3fa6dbf8498aec0f9e51","slug":"weapons-smuggled-from-pakistan-via-drones-network-extends-from-punjab-to-haryana-up-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी, पंजाब से हरियाणा-UP तक नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी, पंजाब से हरियाणा-UP तक नेटवर्क
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:26 PM IST
Link Copied
पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से ये हथियार दूसरे राज्यों तक पहुंच रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या और पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले जैसे मामले इस नेटवर्क की जांच का हिस्सा हैं। पंजाब में ग्लॉक, पीएक्स-5, बरेटा जैसी विदेशी पिस्तौलों के साथ एके-47, एम-16 राइफल, हथगोले, आरडीएक्स और विस्फोटक उपकरण बरामद हुए हैं। मार्च 2022 से सितंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने 92 आतंकवादी मॉड्यूल तोड़े। इस दौरान 686 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 28 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स, 131 हथगोले और छह आरपीजी लॉन्चर बरामद हुए। जांच में इन सभी मामलों के तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। ड्रोन के जरिये हथियारों की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अक्तूबर 2025 में अमृतसर और फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाकों से पिस्तौल, ड्रोन और हेरोइन बरामद की थी। इससे नशीले पदार्थों और हथियारों की दोहरी तस्करी स्पष्ट होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।