{"_id":"69403b9c35f27363a40737ae","slug":"video-villagers-surrounded-rawalpindi-police-station-in-phagwara-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के रावलपिंडी पुलिस थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के रावलपिंडी पुलिस थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव
फगवाड़ा के गांव हरबंसपुर में रविवार को चुनाव के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए गांव निवासियों ने सरपंच के नेतृत्व में थाना रावलपिंडी को घेर कर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने थाना इंचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार की शह पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। घायल का बयान तक लेने के लिए कोई सिविल अस्पताल नहीं गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एसएचओ का घेराव किया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को जिला परिषद व ब्लाक समिति के चुनावों के दौरान गांव हरबंसपुर में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया था, जिसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न ही घायल का बयान लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।