Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
SSP issues a stern warning to drug peddlers: either quit the trade or leave Pathankot. The district police have geared up for the festive season, with a close watch to be kept on suspicious activities
{"_id":"6ab288a7b4da6673d70ca108","slug":"video-ssp-issues-a-stern-warning-to-drug-peddlers-either-quit-the-trade-or-leave-pathankot-the-district-police-have-geared-up-for-the-festive-season-with-a-close-watch-to-be-kept-on-suspicious-activities-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशा सौदागरों को एसएसपी की दो टूक चेतावनी, धंधा छोड़ें या पठानकोट छोड़ दें त्योहारी सीजन को लेकर जिला पुलिस ने कसी कमर, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सौदागरों को एसएसपी की दो टूक चेतावनी, धंधा छोड़ें या पठानकोट छोड़ दें त्योहारी सीजन को लेकर जिला पुलिस ने कसी कमर, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर
जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर जिला पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी मनप्रीत सिंह ने नशा बेचने और इसकी तस्करी में शामिल लोगों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का धंधा करने वाले या तो यह काम छोड़ दें या फिर पठानकोट छोड़ दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता नशे के कारोबार को रोकना है। जिले में नशे की सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मकसद केवल नशा तस्करों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ना है। इसके लिए थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
त्योहारी सीजन को लेकर विशेष सतर्कता
वहीं आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की हैं। बाजारों, प्रमुख चौकों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी मनप्रीत सिंह ने लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे की बिक्री संबंधी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी दिनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।