Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Speaker Kultar Singh Sandhwan hits back at the BJP over the PCS paper controversy, stating that failing an exam is not proof of a paper leak.
{"_id":"6af19e67916b7719a407b4a2","slug":"video-speaker-kultar-singh-sandhwan-hits-back-at-the-bjp-over-the-pcs-paper-controversy-stating-that-failing-an-exam-is-not-proof-of-a-paper-leak-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीसीएस पेपर विवाद पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का भाजपा पर पलटवार, बोले- परीक्षा पास न होना पेपर लीक का सबूत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस पेपर विवाद पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का भाजपा पर पलटवार, बोले- परीक्षा पास न होना पेपर लीक का सबूत नहीं
पंजाब में पीसीएस परीक्षा के पेपर को लेकर उठे विवाद के बीच पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी का परीक्षा में सफल न होना अपने आप में पेपर लीक होने का प्रमाण नहीं हो सकता। संधवां ने यह बयान भाजपा ने तरुण चुघ के परीक्षार्थियों की सीबीआई जांच मांग को केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचाने के दावे के बाद दिया। उन्होंने इस मामले में कोटकपूरा के एक युवक का उदाहरण देते हुए कहा कि इस युवक ने पीसीएस की यह परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं, वह इससे पहले भी सात सरकारी नौकरियों से संबंधित परीक्षाएं पास कर चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और योग्यता को देखते हुए बिना ठोस तथ्यों के परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है। स्पीकर ने भाजपा नेता के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परीक्षा में असफल रहने वाले किसी उम्मीदवार के आधार पर पेपर लीक होने का दावा नहीं किया जा सकता। पेपर लीक जैसे गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत, लगन और तैयारी की आवश्यकता होती है तथा युवाओं की उपलब्धियों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय उनकी मेहनत का सम्मान किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।