{"_id":"698c99100511724c12070e16","slug":"video-route-of-the-procession-to-be-taken-out-on-mahashivratri-in-phagwara-was-reviewed-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली जानी वाली शोभायात्रा के रूट का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली जानी वाली शोभायात्रा के रूट का लिया जायजा
शिव सेना पंजाब द्वारा समूह सनानत धार्मिक और समाजिक संगठनों के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 13 फरवरी दिन शुक्रवार को सजाई जा रही विशाल एवं भव्य शोभायात्रा से पूर्व आज बुधवार को आयोजकों ने शोभा यात्रा के रूट का जायजा लिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा हलका फगवाड़ा इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान ने आप पार्टी नेताओं गुरदीप सिंह दीपा, अमरिन्द्र सिंह सैनी और बोबी चम की उपस्थिति में शोभायात्रा के मुख्य आयोजक शिव सेना नेताओं को विश्वास दिलाया कि भगवान शिव जी को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में किसी तरह की दिक्कत प्रशासनिक स्तर पर नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि स्वच्छता सहित अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों को बृहस्पतिवार तक निपटा लिया जायेगा। इस दौरान शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा और सिटी प्रधान अंकुर बेदी ने सरकार स्तर पर किये जा रहे प्रबंधों को लेकर संतुष्टि प्रकट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।