Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
People in Ferozepur are outraged over the suspension of Food Safety Inspector Abhinav Khosla and have announced plans to block the 'Number 7 Chungi' in Ferozepur Cantonment on October 8.
{"_id":"6ac4d4cf92403165a6085d21","slug":"video-people-in-ferozepur-are-outraged-over-the-suspension-of-food-safety-inspector-abhinav-khosla-and-have-announced-plans-to-block-the-number-7-chungi-in-ferozepur-cantonment-on-october-8-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव खोसला के निलंबन पर फिरोजपुर में भड़के लोग, आठ अक्तूबर को फिरोजपुर छावनी सात नंबर चुंगी जाम करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव खोसला के निलंबन पर फिरोजपुर में भड़के लोग, आठ अक्तूबर को फिरोजपुर छावनी सात नंबर चुंगी जाम करने का ऐलान
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव खोसला के निलंबन को लेकर विभिन्न संगठनों का रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर काउंसिल पार्क में हुई हंगामी बैठक में किसान, शिक्षक, पत्रकार, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न संगठनों और यूनियनों के ढाई सौ से अधिक पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में 72 घंटे का अल्टीमेटम बेअसर रहने पर आठ अक्टूबर को फिरोजपुर कैंट की सात नंबर चुंगी जाम करने का ऐलान किया गया।
संघर्ष कन्वीनर गुरनाम सिंह गामा सिद्धू और एडवोकेट रोहित अरोड़ा ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के हित में नहीं, बल्कि मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि अभिनव खोसला ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दूध, पनीर, खोया, मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और फेल पाए गए नमूनों के मामलों में कार्रवाई करवाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को 72 घंटे का समय दिए जाने के बावजूद निलंबन रद्द कर खोसला को फिरोजपुर में तैनात नहीं किया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि आठ अक्टूबर को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे और सात नंबर चुंगी को चारों ओर से जाम कर फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना मार्ग पर यातायात रोकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।