Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Parminder Singh Goldy organised a gratitude rally after being nominated as MLA candidate, workers gave him a rousing welcome.
{"_id":"6afc69a837764346170ba5b1","slug":"video-parminder-singh-goldy-organised-a-gratitude-rally-after-being-nominated-as-mla-candidate-workers-gave-him-a-rousing-welcome-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक उम्मीदवार बनाए जाने पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने निकाली आभार रैली, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक उम्मीदवार बनाए जाने पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने निकाली आभार रैली, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नयागांव। खरड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का विधायक उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी ने नयागांव में अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आभार रैली निकालकर पार्टी नेतृत्व एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। रैली नयागांव के मुख्य बाजार से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है और लोगों ने उन्हें जो प्यार व विश्वास दिया है, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने और जनता की सेवा करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।
रैली में पार्षद जगतार सिंह भोटी, गुरविंदर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रितिका भारद्वाज, सकेना शादी सहित युवा मोर्चा, नशा मुक्ति मोर्चा, ट्रेड विंग, एससी विंग, किसान विंग, मीडिया विंग और महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।