{"_id":"6a8a9e0788a6ea0fbe0475dc","slug":"video-panic-in-talwara-township-following-leopard-sighting-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
कंडी क्षेत्र के ब्लॉक तलवाड़ा के अधीन गांव बडाला में पिछले माह घर में घुसकर तेंदुए द्वारा गाय के बछड़े को मारने की घटना अभी लोगों के जेहन से पूरी तरह निकली भी नहीं थी कि अब तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुआ देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तलवाड़ा शहर सहित आसपास के कंडी क्षेत्र में लोगों में भय और दहशत का माहौल है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तलवाड़ा शहर के सेक्टर-2 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और वशिष्ठ भारती स्कूल के बीच स्थित जंगल क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जंगल के आस पास एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
वहीं, वाइल्डलाइफ तलवाड़ा के वन रक्षक रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें भी सेक्टर नंबर दो के निवासी राजेश अरोड़ा ने बताया कि
टाउनशिप क्षेत्र में देर रात तेंदुए की गतिविधियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भेजी थी। इसके बाद वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने देर रात तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन में वन रक्षक रशपाल सिंह के साथ सुनील कुमार, दर्शन सिंह, परविंदर सिंह और सतीश कुमार शामिल रहे। टीम ने टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और जंगल के आसपास तलाश की, लेकिन देर रात तक तेंदुए की किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखाई नहीं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।