{"_id":"6abf36f2e8419d2005060fdd","slug":"video-on-gandhi-jayanti-punjab-bjp-president-kewal-singh-dhillon-conducted-a-cleanliness-drive-along-with-party-workers-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांधी जयंती पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
पंजाब भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक पंचकूला स्थित एक होटल में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर आज सुबह होटल के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।