{"_id":"6ae40646c089f129ff02107e","slug":"video-observer-hardev-noni-mann-met-with-akali-dal-workers-in-zira-and-listened-to-their-concerns-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में अकाली दल के कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक हरदेव नोनी मान, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में अकाली दल के कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक हरदेव नोनी मान, सुनीं समस्याएं
शिरोमणि अकाली दल की ओर से जीरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे हरदेव नोनी मान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मुश्किलों और पार्टी से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा।
हरदेव नोनी मान ने कहा कि जीरा के अकाली दल के कार्यकर्ता पहले सुखबीर सिंह बादल से मिले थे। कार्यकर्ताओं के मन में कुछ मनमुटाव और नाराजगी थी, जिसके चलते उनकी बात सुनने और उन्हें समझने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है।
मान ने कहा कि जीरा क्षेत्र में अकाली दल का अच्छा वोट बैंक है और यहां पार्टी की काफी वोटें हैं। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।