{"_id":"6af2e628544850c99a0cecbf","slug":"video-nhm-employees-in-pathankot-boycotted-work-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार
एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर सूबे भर के नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लटकी हुई जायज मांगों को लेकर पूरी तरह से काम का बहिष्कार किया है।
सिविल अस्पताल पठानकोट में भी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस संघर्ष के तहत 11 नवंबर को चंडीगढ़ में सेक्टर-38 स्थित एनएचएम के मुख्य कार्यालय में राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी, जिसमें पंजाब भर से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।
दीपिका और डा. विमुक्त शर्मा ने कहा कि एन.एच.एम. कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी हक की मांगों की पूर्ति के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच करते आ रहे हैं। कर्मचारियों की ओर से समय-समय पर लगभग 54 बैठकों, रोष प्रदर्शनों, धरनों और मांग पत्रों के माध्यम से अपनी समस्याएं सरकार के ध्यान में लाई गई हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों का कोई स्थायी और ठोस हल न निकलने के कारण कर्मचारी वर्ग में भारी रोष और निराशा पाई जा रही है। सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बनाई गई भलाई कमेटी की एक भी बैठक अभी तक सरकार की ओर से नहीं की गई, जिससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है कि वह कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले उनके धरनों में दरियों पर बैठ कर उनको पक्का करने का वादा किया गया था, परंतु साढ़े चार साल का समय बीत जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को एक रुपये का भी बढ़ोतरी नहीं दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।