{"_id":"6af2d318e6cab952a7038f7c","slug":"muzaffarnagar-road-accident-6-haryana-youths-burnt-alive-car-turns-into-a-ball-of-fire-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: हरियाणा के 6 युवकों की जिंदा जलकर मौत, कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: हरियाणा के 6 युवकों की जिंदा जलकर मौत, कार बनी आग का गोला
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:55 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार अल सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हांसी जिले के नारनौंद इलाके के छह युवक जिंदा जल गए। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में सभी छह युवक कार में जिंदा जल गए। यूपी पुलिस ने कार के नंबर से पहचान कर परिजनों से संपर्क किया। सूचना के बाद परिजन शवों को लेने के लिए यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। गांव राखीगढ़ी के लोगों ने बताया कि गांव राखीगढ़ी निवासी साहिल की कार थी। उसने अपने भाई व दोस्तों के साथ मिल कर राखीगढ़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बनाया। सुबह के समय ही गंगा स्नान के लिए यह लोग रात करीब एक बजे ही गांव से रवाना हो गए। जिसमें उसके दोस्त गांव राखीगढ़ी निवासी दो सगे भाई 23 वर्षीय राहुल, 21 वर्षीय अंकित , राखीगढ़ी निवासी अंकित कुमार , मोठ करनैल निवासी अमन, अजय भी सवार थे। यह सभी लोग ऑरा कार में सवार होकर निकले थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास इनकी गाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। गाड़ी पर हिसार का नंबर देखकर पुलिस ने यहां संपर्क किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।