{"_id":"6adf3a82f5e5146e8a043746","slug":"video-moga-shooting-incident-sunny-gill-meets-the-victims-family-raises-questions-for-the-government-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा गोलीकांड: सन्नी गिल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा गोलीकांड: सन्नी गिल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, सरकार पर उठाए सवाल
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। इस गोलीकांड में जिंदल परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद सोमवार सुबह पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने परिवार को मामले में इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, अब विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का भी पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल की ओर से हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया और इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान संजीत सिंह सन्नी गिल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। घर के बाहर बैठे युवकों पर सरेआम अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो युवकों की जान ले लेना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में अकाली दल परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।