{"_id":"6adee0bbe9eb14c6bb01e22f","slug":"video-man-arrested-for-swindling-jewellery-worth-rs30-lakh-from-a-woman-by-threatening-her-with-death-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को मौत का खौफ दिखा 30 लाख के जेवर ठगने वाला गिरफ्तार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को मौत का खौफ दिखा 30 लाख के जेवर ठगने वाला गिरफ्तार।
मथुरा। तुम्हारे परिवार के लोग तुम्हारी हत्या करना चाहते हैं…यह कहकर महिला से 30 लाख रुपये के आभूषण ठगने वाले आरोपी को हाईवे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से शतप्रतिशत आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, महाराष्ट्र में भी 10 महिलाओं को ठगने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि हाईवे थाना क्षेत्र निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि जुलाई में महिला के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को महिला का दोस्त बताया था। फिर परिवार के सदस्यों के बारे में बताने लगा। इससे महिला को भरोसा हो गया। फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान फोनकर्ता ने महिला को परिवार के प्रति बरगलाना शुरू कर दिया। कहा कि भाई और पति तुम्हारी हत्या करने चाहते हैं। घर में जितने आभूषण हैं वह मुझे दे दो। फोनकर्ता ने महिला के मन में मौत का इतना खौफ पैदा कर दिया कि उसने अलग-अलग समय में 30 लाख रुपये के आभूषण फोनकर्ता को दे दिए। इसके बाद फोन करना बंद कर दिया। इससे महिला को संदेह पैदा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को माल गोदाम रोड से हाथरस के थाना मुरसान गांव नगला सुखा निवासी लोकेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शत प्रतिशत बरामदगी हुई है। एक कार भी हरियाणा नंबर की बरामद की है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी व थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अन्य 10 महिलाओं को भी बनाया ठगी का शिकार
पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था। उनके परिवार के लोगों की कुंडली भी सोशल मीडिया से जुटाता था। महिलाओं को पति और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भड़काकर पारिवारिक रिश्तों में अविश्वास पैदा कराता था। इसके बाद धोखाधड़ी के जरिये उनके कीमती आभूषण ठग लेता था। वह 2020 से महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में रहता था। वहां पर भी करीब 10 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस इन पीड़िताओं की कुंडली खंगालने में जुटी है। हाथरस भी इसका आना-जाना रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।