Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Migrant worker dies while sleeping in the langar hall of Gurdwara Tilla Baba Farid in Faridkot; heart attack suspected.
{"_id":"6aeae01e925311abee0af005","slug":"video-migrant-worker-dies-while-sleeping-in-the-langar-hall-of-gurdwara-tilla-baba-farid-in-faridkot-heart-attack-suspected-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद के लंगर हाॅल में सोए प्रवासी की माैत, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद के लंगर हाॅल में सोए प्रवासी की माैत, हार्ट अटैक की आशंका
फरीदकोट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद जी का लंगर हॉल एक प्रवासी व्यक्ति के लिए रात गुजारने का सहारा बना हुआ था, लेकिन बुधवार सुबह इसी लंगर हॉल में उसकी जिंदगी का सफर समाप्त हो गया। सुबह जब वह मृत अवस्था में मिला तो गुरुद्वारा प्रबंधकों में चिंता का माहौल बन गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बल्ली के रूप में हुई है, जो फरीदकोट में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए आता था और कई बार रात को लंगर हॉल में ही सो जाता था। मंगलवार रात भी वह रोजाना की तरह वहीं सोया था, लेकिन बुधवार सुबह उठ नहीं पाया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। एएसआई इकबाल चंद के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके फरीदकोट पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।