{"_id":"6ac8addf5caaa54bb80b364e","slug":"video-mega-ptm-organized-in-mogas-government-schools-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) का आयोजन किया गया। मोगा जिले के कुल 606 सरकारी स्कूलों में भी मेगा पीटीएम आयोजित की गई।
इस अवसर पर स्कूलों को सुंदर ढंग से सजाया गया और विद्यार्थियों के माता-पिता का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और उनकी प्रगति को लेकर विस्तार से बातचीत की।
मोगा के भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मेगा पीटीएम में कुल 827 विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए। इस दौरान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस पहल के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने बताया कि इस मीटिंग में उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि आज उनके स्कूल में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। उनके स्कूल में कुल 827 बच्चे पढ़ते हैं। इस दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने और अभिभावकों को उनकी पढ़ाई से जोड़ने के लिए बेहद लाभदायक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।