{"_id":"6aa7c96f330b21e41f0513c2","slug":"video-librarian-of-sri-guru-arjan-dev-government-college-tarn-taran-commits-suicide-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन के श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन के श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने किया सुसाइड
तरनतारन के श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन तरसेम सिंह द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली गई। आत्महत्या से पहले तरसेम सिंह द्वारा बनाए गए एक सुसाइड वीडियो में कालेज के सुपरिंटेंडेंट जगतार सिंह पर रिश्वत को लेकर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
भगवान वाल्मीकि कालोनी निवासी 45 वर्षीय तरसेम सिंह ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने खुलासा किया कि सरकारी कालेज में तैनात सुपरिंटेंडेंट जगतार सिंह द्वारा उसे बिना वजह तंग करके रिश्वत मांगी जाती थी। दो बार वह पांच-पांच हजार रुपये दे चुका है, लेकिन अब तीसरी बार मेडिकल छुट्टी पास करवाने के नाम पर दोबारा पैसे मांगे जा रहे थे। रिश्वत न देने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती थीं। पत्नी नीतू मुताबिक तरसेम सिंह ने परिवार से कहा कि उसका शव कालेज समक्ष रखा जाए। सोमवार को तरसेम सिंह का शव कालेज के मुख्य गेट के पास रखकर प्रदर्शन किया गया। पिता संतोख सिंह, बहन निर्मला, पत्नी नीतू ने सुपरिटेंडेंट जगतार सिंह खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर वीडियो के आधार पर जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।