{"_id":"6aaa6f3266e62d70db050e58","slug":"video-kisan-mazdoor-morchas-protest-near-speaker-sandhwans-residence-in-faridkot-continues-for-the-third-day-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में स्पीकर संधवां की कोठी के पास किसान मजदूर मोर्चे का धरना तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में स्पीकर संधवां की कोठी के पास किसान मजदूर मोर्चे का धरना तीसरे दिन भी जारी
फरीदकोट जिले के गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास स्थान के पास किसान मजदूर मोर्चे की ओर से शुरू किया गया पांच दिवसीय धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्य कमेटी के आह्वान पर क्षेत्र की विभिन्न किसान संगठनों द्वारा लगाए गए इस मोर्चे के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसान संगठनों की ओर से शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई, एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनाने तथा बीज संशोधन विधेयक, बिजली संशोधन विधेयक और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। तीसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार की ओर से किसानों और मजदूरों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पांच फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे सकती है, लेकिन सरकार की ओर से किए गए वादों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान किसानों की ट्रॉलियों और अन्य सामान को हुए नुकसान या कथित चोरी के मामलों में अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देकर नुकसान की भरपाई करने की मांग दोहराई। किसान नेताओं ने कहा कि मोर्चे के दौरान सरकार को अपनी मांगों और किए गए वादों की याद दिलाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके तहत किसान संगठन रेलवे ट्रैक और सड़कें जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।