{"_id":"6aa7e6bccdd3977ad00a0397","slug":"video-kisan-mazdoor-morchas-protest-in-faridkot-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में किसान मजदूर मोर्चा ने स्पीकर संधवां की कोठी के पास शुरू किया पांच दिवसीय धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में किसान मजदूर मोर्चा ने स्पीकर संधवां की कोठी के पास शुरू किया पांच दिवसीय धरना
फरीदकोट के गांव संधवां में किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास के पास पांच दिवसीय धरना शुरू किया। किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने शंभू-खनौरी बॉर्डर आंदोलन में हुए नुकसान का मुआवजा, एमएसपी की कानूनी गारंटी और बीज व बिजली संशोधन बिलों सहित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों के सामान के नुकसान और कथित चोरी के मामलों में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। स्पीकर संधवां सहित आठ मंत्रियों के घरों के सामने धरने शुरू किए गए हैं। पुलिस ने ट्रॉलियों को निवास तक ले जाने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद किसानों ने पैदल मार्च कर धरना शुरू किया। नेताओं ने कहा कि पांच दिनों में मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। 16 सितंबर को राज्य स्तरीय बैठक में अगले आंदोलन की घोषणा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।