{"_id":"6aa8041886fc357544000877","slug":"30-lakh-fraud-with-husband-and-wife-by-agents-in-ludhiana-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टडी वीजा के नाम पर ठगी: दंपती को ट्रैवल एजेंटों ने लगाया 30 लाख का चूना, कनाडा में पत्नी पर निर्वासन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टडी वीजा के नाम पर ठगी: दंपती को ट्रैवल एजेंटों ने लगाया 30 लाख का चूना, कनाडा में पत्नी पर निर्वासन का खतरा
Mon, 14 Sep 2026 07:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:56 PM IST
सार
पति ने अपनी पत्नी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के लिए 30 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जब पत्नी कनाडा पहुंची तो उसकी बोले गए कॉलेज में एमिशन ही नहीं थी।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पत्नी को कनाडा भेजकर परिवार का भविष्य संवारने का सपना लुधियाना के गांव मेहताबगढ़ घूंगराणा निवासी नवदीप सिंह के लिए ऐसा बुरा सपना बन गया कि कर्ज लेकर जुटाए करीब 30 लाख रुपये भी गंवा बैठे। आरोप है कि चार ठग ट्रैवल एजेंटों ने स्टडी वीजा और कनाडा के कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर न केवल पूरी रकम हड़प ली, बल्कि पत्नी को कनाडा पहुंचने के बाद पता चला कि उसका किसी कॉलेज में दाखिला ही नहीं कराया गया था। अब वह वहां भटकने को मजबूर है और निर्वासन की आशंका का सामना कर रही है।
मामले में थाना जोधां पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 336(2), 338, 336(3), 318(4) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि निवासी शाहपुर, पायल-खन्ना, मनदीप सिंह निवासी राजगढ़, दोराहा-खन्ना, कमलजीत सिंह निवासी कालख, डेहलों और अमनिंदर सिंह निवासी कालख, डेहलों के रूप में हुई है।
पत्नी के एक्सिस बैंक खाते में जमा करवाए 30 लाख
डीएसपी दाखा करण सिंह संधू के अनुसार, आरोपियों ने नवदीप सिंह की पत्नी को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का कॉन्ट्रैक्ट किया था। आरोप है कि जीआईसी और कॉलेज फीस की रकम के नाम पर नवदीप की पत्नी के एक्सिस बैंक खाते में करीब 30 लाख रुपये जमा करवाए गए। आरोपियों की ओर से उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों के आधार पर वीजा प्रक्रिया आगे बढ़ी लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद कथित फर्जीवाड़े की परतें खुलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
नवदीप की पत्नी को पता चला कि जिस कॉलेज में दाखिला होने की बात कही गई थी, वहां उसका कोई दाखिला ही नहीं कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामले में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की सत्यता पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
जीआईसी और फीस की रकम भी गायब करने का आरोप
पुलिस जांच में यह आरोप भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित मिलीभगत से नवदीप की पत्नी के बैंक खाते से जीआईसी और कॉलेज फीस के लिए जमा रकम निकलवा ली और उसे खुर्द-बुर्द कर दिया। ऐसे में परिवार के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई, एक तरफ करीब 30 लाख रुपये का नुकसान और दूसरी तरफ कनाडा में पत्नी का भविष्य अधर में।परिजनों के अनुसार, पीड़िता इस समय कनाडा में परेशान होकर भटक रही है और उसके सामने निर्वासन का खतरा बना हुआ है क्योंकि उसका वीजा 31 सितंबर को खत्म हो जायेगा ।

फर्जी कागजात पर कैसे लग गया स्टूडेंट वीजा
इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि यदि संबंधित कॉलेज में दाखिला ही नहीं हुआ था तो कौन से दस्तावेजों के आधार पर स्टूडेंट वीजा हासिल किया गया, दस्तावेज किसने तैयार किए, किस स्तर पर उनकी जांच हुई और जीआईसी व कॉलेज फीस की रकम किस तरह निकाली गई, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच में सामने आना बाकी है।
एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद दर्ज हुआ केस
जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के आदेश पर डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने मामले की जांच की। शिकायतकर्ता नवदीप सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है।
पंजाब में ट्रैवल एजेंटों की ठगी बनी बड़ी चिंता
विदेश भेजने और स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर पंजाब में सामने आ रहे ठगी के मामलों ने एक बार फिर फर्जी ट्रैवल एजेंटों के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विदेश जाने का सपना देखने वाले परिवार अपनी जीवनभर की जमा पूंजी और कर्ज की रकम ऐसे एजेंटों के हवाले कर देते हैं, लेकिन कई मामलों में बाद में उन्हें फर्जी दस्तावेज, फर्जी दाखिले और लाखों रुपये की ठगी का सामना करना पड़ता है। पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब की ओर से भी जिला पुलिस को ऐसे ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।