{"_id":"6aa80b8175ddf93ded015766","slug":"dgp-preet-hooda-listened-to-people-grievances-in-manimajra-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मनीमाजरा में डीजीपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- शहर को नशामुक्त बनाने के लिए करें पुलिस का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: मनीमाजरा में डीजीपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- शहर को नशामुक्त बनाने के लिए करें पुलिस का सहयोग
Mon, 14 Sep 2026 08:28 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:28 PM IST
सार
डीजीपी ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
डीजीपी ने मनीमाजार में सुनी लोगों की समस्याएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा सोमवार को पहली बार मनीमाजरा पहुंचे। उन्होंने मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद रहीं। लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन
डीजीपी ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करों या नशे के कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह पुलिस को दे।
विज्ञापन
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस की ओर से उसे इनाम भी दिया जाएगा। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा और उनके समाधान के सुझाव भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। एरिया पार्षद सरबजीत कौर और उनके पति पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने डीजीपी और एसएसपी का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार पुलिस के दोनों वरिष्ठ अधिकारी मनीमाजरा में लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।