Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Moga, a sit-in protest ended ahead of schedule following heated discussions among farmer organizations; a memorandum of demands was submitted to the MLA
{"_id":"6ad5f3e9b68f2f0efc041036","slug":"video-in-moga-a-sit-in-protest-ended-ahead-of-schedule-following-heated-discussions-among-farmer-organizations-a-memorandum-of-demands-was-submitted-to-the-mla-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र
मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटे की हत्या के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज पंजाब भर में किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर धरने देने का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर के बाहर भी विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों और जत्थेबंदियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो गई। आपसी मतभेद के चलते प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय से पहले ही धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विधायक के नाम मांगपत्र सौंपा और वहां से चले गए।
इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि परविंदर सिंह झोटे के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब भर में विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से धरने दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।
सन्नी गिल ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और सरकार के इशारे पर चलने वाले संगठनों ने धरने को खराब करने की कोशिश की। हालांकि, आपसी बहसबाजी के बाद प्रदर्शनकारी मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त कर वहां से चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।